Breaking News :
>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दर में की कटौती, जानिए नई ब्‍याज दर

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2020, मंगलवार। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR 0.05 फीसद घटा दी है। यह कटौती सभी अवधि के कर्ज के लिए की गयी है। नई दरें मंगलवार से प्रभाव में आएंगी। बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने एक साल के MCLR 7.15 फीसद से कम कर 7.10 फीसद कर दिया है। एक दिन और एक महीने की MCLR कम होकर अब 6.55 फीसद हो गयी है जो पहले 6.60 फीसद थी।

बैंक ने तीन महीने और छह महीने की अवधि वाली MCLR भी कम की है। इससे पहले, पिछले सप्ताह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्र ने भी MCLR में क्रमश: 0.05 फीसद, 0.10 फीसद और 0.10 फीसद की कटौती की थी।

हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने MCLR में 0.05 फीसद की कटौती की है। बैंक ने एक वर्ष की अवधि वाले कर्ज पर MCLR 7.25 फीसद से घटाकर 7.20 फीसद कर दिया गया है। इसी तरह एक दिन और एक महीने की अवधि के कर्ज पर कटौती के बाद ब्याज दर 6.75 फीसद हो गयी है। इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.10 फीसद की कटौती की है। बैंक ने एक साल की अवधि वाले कर्ज पर ब्याज दर 7.65 फीसद से घटाकर 7.55 फीसद कर दिया है।

यूको बैंक ने भी एमसीएलआर 0.05 अंक कम कर दी है। बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके बाद एक साल की अवधि वाले कर्ज पर यह मानक दर 7.40 फीसद  से घटकर 7.35 फीसद  हो गयी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!