Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से कहा, “रूस से बमबारी रोकने की माँग करें ताकि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सके”

यूक्रेन से छात्रों की निकासी का प्लान बताए सरकार” : राहुल गांधी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। कांग्रेस ने यूक्रेन में बढ़ती तबाही के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से एक स्पष्ट रणनीति बताने को कहा है। साथ ही पार्टी ने सरकार से यह भी कहा है कि वह संतुलन साधने की कूटनीति को फिलहाल रोकते हुए रूस से बमबारी रोकने की मांग करे ताकि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सके। यूक्रेन से छात्रों को लाने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन गंगा अभियान के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार से संकट में फंसे छात्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कई सवाल दागे।

कीव में एक भारतीय छात्र नवीन की मंगलवार को युद्ध के दौरान हुई मौत के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि और त्रासदी न हो इसके लिए केंद्र सरकार को बताना होगा कितने छात्रों को बचाकर लाया गया। कितने अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और वहां के हर क्षेत्र के लिए विस्तृत निकास प्लान क्या है। राहुल ने कहा कि छात्रों के परिवारों को एक स्पष्ट रणनीति बताना हमारी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम ने छात्रों को यूक्रेन से निकालने में देरी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसने दिशा-निर्देश जारी करने में विलंब किया। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों को यह विश्वास कराने के लिए भी दोषी है कि यूक्रेन में कुछ भी होने की संभावना नहीं है। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपरेशन गंगा के तहत छात्रों को वापस लाने के अभियान के दौरान केंद्र सरकार के मंत्रियों पर पीआर कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है कि एक भारतीय छात्र की दुखद मौत के बाद भी केंद्र सरकार की आंखें नहीं खुली हैं।

आइएएनएस के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्रों की केंद्रीय मंत्रियों द्वारा की जा रही अगवानी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, मनसुख मांडविया, आरके सिंह, जितेन्द्र सिंह और पीयूष गोयल जैसे मंत्रियों का लौट रहे लोगों के साथ फोटो खिंचवाना बहुत ही दयनीय है। आप लोग उन्हें सुरक्षित लाकर कोई अहसान नहीं कर रहे। यह आपका काम है। भारत सरकार पहले खाड़ी युद्ध से लोगों को संकटग्रस्त देशों से निकालकर ला चुकी है। यह कोई अनोखी बात नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!