Breaking News :
>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, “हरदा की हताशा पोस्टल बैलेट पर झलक रही”

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि हरदा जिस तरह पोस्टल बैलेट को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे लगता है कि नतीजों से पहले ही वे हताश और निराश हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरदा ने पहले पोस्टल बैलेट में कथित धांधली को लेकर वीडियो जारी किया, जिसकी जांच चल रही है, लेकिन उनके आरोप साबित नहीं हो पाए। अब हरदा ने प्रदेश की बजाए लालकुआं क्षेत्र पर फोकस किया है। इससे साफ है कि रावत अपने और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर असमंजस की स्थिति में है। पहले विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप केबाद अब रावत ने चुनाव में लगी निर्वाचन एजेंसी को भी निशाने पर लिया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब बहाने तलाशने में लगी है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि जनता अपना निर्णय सुना चुकी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद की स्थिति समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। डा निशंक ने संतोष को अपनी कुछ पुस्तकें भी भेंट की।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० निशंक ने हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी दिल्ली में मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की थी। माना जा रहा कि इसी कड़ी में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से मुलाकात कर चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया। उधर, राजनीतिक गलियारों में डा निशंक की दिल्ली में सक्रियता और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को लेकर तमाम निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!