Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड के 42 नागरिकों को अब तक यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लाया जा चूका है

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, देहरादून। यूक्रेन में युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल 42 उत्तराखंडी सकुशल अपने घर लौट चुके हैं। 7वें दिन सात व्यक्तियों को घर पहुंचाया गया। जबकि, उत्तराखंड से अब तक 282 व्यक्तियों के नाम की सूची केंद्र सरकार को भेजी गई है।

उत्तराखण्ड के 13 और छात्र आ रहे हैं स्‍वदेश

आज मध्यरात्रि को उत्तराखण्ड के 13 और छात्र यूक्रेन से आ रहे हैं। रात 1:00बजे एयर इंडिया की फ्लाइट एआइ 1942 से छह छात्र, सुबह 4:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-8387 से तीन छात्र और सुबह 5:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-9452 से चार छात्र स्‍वदेश आ रहे हैं। अब कुल 53 छात्रों को वहां से निकाल जा चुका है।

उत्तराखण्ड में नोडल अधिकारी डीआइजी पी रेणुका देवी ने बताया कि बुधवार को सात उत्तराखंडी लौटे हैं। अब तक स्वदेश लौटने वाले उत्तराखंडियों की संख्या 42 हो चुकी है। जबकि दोपहर तक केंद्र सरकार को कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी भेजी जा चुकी है। रेणुका देवी ने बताया कि अब ज्यादातर छात्रों से संपर्क हो चुका है। वे अपनी लोकेशन समेत उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी दे रहे हैं। जल्द सभी के सकुशल स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

बुधवार को ऊधमसिंह नगर के शावेद अली और हृतिक राजपूत, देहरादून की ईशा रावत, हरिद्वार के मोहम्मद अनस और कृष्णा यादव, नैनीताल की शैली त्रिपाठी और पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडेय घर पहुंचे। इधर, उत्तराखंड की पुलिस और प्रशासन भी यूक्रेन में फंसे छात्रों के स्वजन से संपर्क कर रहे हैं और उनसे उनके बच्चों की जानकारी जुटा रहे हैं। ताकि सभी छात्रों को समय पर सकुशल स्वदेश लाया जा सके।

भारत सरकार हर नागरिक की सुरक्षा व कल्याण को प्रतिबद्ध है : नरेश बंसल

राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हर नागरिक की सुरक्षा व कल्याण को प्रतिबद्ध है। चुनौतीपूर्ण माहौल में भी सरकार भारतीय नागरिकों को वापस लाने का काम कर रही है। एक बयान में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को बचाने का पूरा श्रेय भारत सरकार को जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को विशेष दूत के रूप में यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है, जो भारतीय नागरिकों की वापसी के प्रयासों में समन्वय स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसमें हमेशा की तरह राजनीति कर रहा है। उनके बयान केवल मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए हैं। इन्हें विदेश में फंसे नागरिकों की कोई चिंता नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!