Breaking News :
>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले>>क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें>>पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां>>‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग>>रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत>>देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस>>उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट>>हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS) जौलीग्रांट बना आईसीएमआर का क्षेत्रीय केंद्र>>बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश>>रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण>>एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित>>“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट>>राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
अन्यताज़ा खबरें

यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए दलेर मेंहदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में आम नागरिकों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन से नागरिक पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं देश में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने के लिए सरकर हर संभव कोशिश कर रही है। भारत ने पोलैंड और रोमानिया की सरकार की मदद से हजारों छात्रों को यूक्रेन से निकल रही है। यूक्रेन से आए छात्रों से अब मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेंहदी ने मुलाकात की है।

इस बात की जानकारी दिग्गज सिंगर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उदयपुर में यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। दलेर मेंहदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ यूक्रेन से वापस देश लौटे कई छात्र दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंगर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

दलेर मेंहदी वीडियो में कहते हैं, ‘यूक्रेन में मौजूद भारत के छात्र-छात्राएं उदयपुर सुरक्षित लौट आए हैं। यह हमारे देश के लिए बेहद ही गर्व की बात है और मुझे उम्मीद है कि यूक्रेन में बचे छात्र भी जल्दी ही अपने देश लौट आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया है।’ इस वीडियो आखिरी में दलेर मेहंदी वापस भारत लौटे छात्रों के लिए खुशी जाहिर करते हुए अपना गाना ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ गाते दिखाई रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दलेर मेंहदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सिंगर के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों छात्रों को जंग की मार झेल रहे यूक्रेन से निकाल चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। युद्ध के बीच एक बार फिर रूस और यूक्रेन बातचीत करेगा।

दोनों देशों के बीच गुरुवार को पोलैंड-बेलारूस बार्डर पर वार्ता होगी। वहीं, इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने भी अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पोलैंड से भारतीय वायु सेना का तीसरा C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इस बीच मास्को ने कहा है कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक यूक्रेन में 227 मौतें हो चुकी हैं वहीं 525 लोग जख्मी हुए हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!