Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और BJP आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर कांग्रेस पार्टी ने किया मुकदमा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, रांची। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जाति, संप्रदाय की बातें करनेवालों को आड़े हाथों लिया है। चुनाव के एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और अन्य वरीय नेताओं ने प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा का इतिहास आदिवासियों को छलने का है। मोर्चा संभाला कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने। बंधु ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर चलनेवाली भाजपा कभी आदिवासियों की हितैषी नहीं हो सकती।

उन्‍होंने कहा कि झारखंड का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी था लेकिन उसे हटाकर भाजपा ने किसको मुख्यमंत्री बनाया, सभी जानते हैं। आदिवासी समुदाय को छलने का पुराना इतिहास भाजपा का रहा है, अब कोई झांसे में नहीं आएगा। झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए भाजपा ने ही नियमों में संशोधन किया। झारखंड में आदिवासी समुदाय पर भाजपा शासन काल में ही गोलियां चलीं। चाहे गोला गोली कांड हो या फिर बड़कागांव फायरिंग का मामला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महामहिम का पद गरिमा का पद है और इसे जाति, धर्म और समुदाय के ऊपर उठकर देखना चाहिए। यशवंत सिन्हा ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देने की अपील की है। ऐसे में मुझे लगता है कि उनके पुत्र निश्चित ही अपना मत बदलेंगे। इसके साथ ही ठाकुर ने जोड़ा कि अगर एक पुत्र वोट नहीं देगा तो सैकड़ों पुत्र खड़े हैं। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ने तमाम चुनावी वादे पूरे किए हैं। पुरानी पेंशन योजना लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अशोक स्तंभ के स्वरूप में बदलाव के लिए केंद्र सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अजय कुमार के बयान को गलत तरीके से डिजिटल माध्यम से प्रचारित करने के आरोप में भाजपा आइटी सेल के अमित मालवीय, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रीति गांधी के खिलाफ स्वयं मुकदमा कराएंगे। उन्होंने इस दौरान अजय कुमार के पूरे बयान को मीडिया के सामने दिखाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!