Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ताज़ा खबरेंदेश

सिवान के बाबा महेंदरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भीड़ में दो महिला की दबकर मौत, कई घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, सिवान। बिहार के सिवान में सावन के पहले सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। जिले में पहली सोमवारी को जलाभिषेक के दौरान भीड़ में दो महिला की दबकर मौत हो गई है। हादसा सिवान के सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेंदरनाथ मंदिर में हुआ है। खबर के मुताबिक पहली सोमवार को जलाभिषेक के लिए बाबा महेंदरनाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। शिवालय प्रांगण में अत्यधिक भीड़ के कारण कतारबद्ध दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। वहीं सासाराम के गुप्ताधाम में दम घुटने से होमगार्ड जवान की भी मौत हो गई।

मृतका  जिले के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव निवासी दिलीप बैठा की पत्नी सोहागमती देवी बताई जाती हैं। जबकि दूसरा मृतक महिला की पहचान लीलावती देवी के रूप में हुई है। जलाभिषेक के दौरान हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति हो गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में अजोरिया देवी पति दीनानाथ यादव प्रतापपुर निवासी, शिव कुमारी देवी पति जनक देवी भगत घर शाहबाजपुर थाना हुसैनगंज समेत अन्य शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली सोमवार को बाबा महेंदरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचें थे। ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है, इसलिए यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। भक्तों की भीड़ ज्यादा होने के वजह जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रांगण में काफी लंबी लाइन लगी थी। जल चढ़ाने के दौरान काफी भीड़ होने की वजह से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। महिलाओं की मौत के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ की स्तिथि पैदा हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभालने की कोशिश में लग गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रण कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!