Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

उत्तर प्रदेश में आज देश के 15वें राष्‍ट्रपत‍ि के ल‍िए मतदान शुरु

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सह‍ित कई व‍िधायकों ने डाला अपना वोट

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, लखनऊदेश के 15वें राष्‍ट्रपत‍ि के ल‍िए यूपी के विधान भवन में मतदान शुरु हो गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने व‍िधान भवन के ति‍लक हाल में अपना वोट डाला। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अपर सचिव राजीव सिंह ठाकुर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। विधान भवन के तिलक हाल में मतदान स्थल बनाया गया है। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अफसर व पीठासीन अधिकारी बृजभूषण दुबे को नियुक्त क‍िया गया है। राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर लखनऊ में विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। 

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने राष्‍ट्रपत‍ि चुनाव के ल‍िए वोट डालने से पहले कहा क‍ि मैं यशवंत स‍िन्‍हा के ल‍िए मतदान करूंगा। देश में कोई ऐसा भी होना चाह‍िए जो समय समय पर देश की आर्थि‍क हालात के बारे में सरकार को बता सके। हम सभी श्रीलंका के हालात देख रहे हैं। ऐसे में हमे सोच समझकर काम करने की जरूरत है। 

राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विधान भवन के तिलक हाल में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। पहला वोट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाला। उनके साथ मतदान करने आए संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी वोट डाला। उसके बाद मतदान का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा, सपा, अपना दल (एस) आदि दलों के विधायक डाल रहे हैं वोट।

विधान भवन के मुख्य भवन से नवीन भवन स्थित तिलक हाल की ओर जाने वाले ब्रिज पर मतदान के लिए प्रतीक्षा कर रहे विधायकों की लाइन लगी है। गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह, शलभ मणि त्रिपाठी, सपा विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह मतदान के लिए लाइन में लगे हैं।

बता दें क‍ि राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा गठबंधन के पास वोटों की बड़ी पूंजी है। इसके बावजूद पार्टी चाहती है कि एक भी वोट खराब न हो, ताकि विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत का अंतर अधिक से अधिक रहे। पिछले चुनाव में हुई गलतियों से सबक लेते हुए शनिवार और रव‍िचार को मतदाता विधायकों का माकड्रिल हुआ और प्रशिक्षण भी द‍िया गया था।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को उत्तर प्रदेश से बड़ी जीत तय है। भाजपा गठबंधन के 273 विधायकों के साथ ही सपा गठबंधन से बगावत कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की थी।

बसपा मुखिया मायावती और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह पहले ही राजग प्रत्याशी के समर्थन में आ चुके थे। इनमें राजभर के पास छह वोट, रघुराज प्रताप सिंह के पास दो, मायावती के पास एक और शिवपाल के पास भी अपना अकेला वोट है। इस तरह कुल 281 विधायकों के अलावा भाजपा के 64 लोकसभा व 25 राज्यसभा सदस्यों और बसपा के 10 लोकसभा व एक राज्यसभा सदस्य का वोट राजग प्रत्याशी को मिलना तय है। आबादी के गणित से उत्तर प्रदेश के विधायकों का मूल्य सर्वाधिक 208 है, जबकि प्रति सांसद मत मूल्य 700 है।

इस तरह मुर्मू यूपी से तो यशवंत सिन्हा को काफी पीछे छोड़ रही हैं। फिर भी हर चुनाव को बेहद गंभीरता से लड़ने वाली भाजपा की मंशा है कि राष्ट्रपति चुनाव में भी एक भी वोट खराब न हो। वहीं, मुख्यमंत्री ने ‘पूरा वोट, सही वोट’ का मंत्र दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश के विधायकों का मत मूल्य सबसे अधिक है। हर हाल में सभी विधायक वोट डालें और सही डालें। किसी प्रकार की गलती न हो, ताकि राजग प्रत्याशी को जिताने में उत्तर प्रदेश अपनी मजबूत भूमिका निभा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!