Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

बद्रीनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला की शानदार जीत

बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी को 5096 मतों के अंतर से हराया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 13 जुलाई 2024, बद्रीनाथ। उत्तराखण्ड की दोनों सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए। मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन और बदरीनाथ सीट से पहली बार चुनाव लड़े लखपत बुटोला ने जीत हासिल की। बुटोला ने कांग्रेस छोड़ भाजपा के प्रत्याशी बने राजेन्द्र भंडारी को 5095 मतों के अंतर से हरा दिया। उधर, मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद पुनर्मतगणना की जा रही है। भाजपा की मांग पर बूथ 135,134,122, 123 पर दोबारा गिनती की खबर है।अतिरिक्त बल फ़ोर्स तैनात किया गया है।

शनिवार की सुबह हुई मतगणना के पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी बुटोलाबढ़त बनाने में कामयाब रहे। पंद्रह राउंड तक चली मतगणना में लखपत बुटोला ने भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी को 5096 मतों के अंतर से हराया। बुटोला को 27696 व भंडारी को 22601 मत मिले। इस सीट पर 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2022 की मोदी लहर में बदरीनाथ सीट पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ।

बहरहाल, बदरीनाथ सीट पर राजेन्द्र भंडारी की हार भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। 2022 में कांग्रेस के टिकट पर बदरीनाथ से चुनाव जीते भंडारी लोकसभा चुनाव में पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव में मोदी के प्रभाव की वजह से बदरीनाथ सीट पर भाजपा 8 हजार की लीड लेने में सफल रही थी। यही आत्मविश्वास भाजपा को ले डूबा।

लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने बदरीनाथ सीट पर दौरा जारी रखा। और राजेंद्र भंडारी की ओर से मिले ‘राजनीतिक धोखे’ की कहानी गांव गांव को बताते रहे। और मतदाताओं से भंडारी को सबक सिखाने की बात भी कहते रहे। यही नहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में भंडारी का ब्राह्मणों के विरोध में कही गयी बातों का ऑडियो जारी होना भी भाजपा का खेल खराब कर गया।

यही नहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के मंच से कोसने के ठीक अगले दिन भाजपा में शामिल हो जाना भी मतदाताओं को अखर गया। इससे जुड़ा वीडियो और जोशीमठ आपदा को विपक्ष ने खूब गरमाया। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस की जीत से यह भी साफ हो गया है कि क्षेत्र के मतदाताओं ने भंडारी के दलबदल को पसंद नहीं किया। और पहली बार विधायकी का चुनाव लड़े लखपत बुटोला को जिता दिया। उपचुनाव परिणाम के बाद भाजपा खेमे में भंडारी समेत अन्य नेताओं को लोकसभा चुनाव के समय पार्टी में लाना भी बहस का मुद्दा बन गया है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता अन्य दलों से आई भीड़ को लेकर पहले से ही असहज हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!