Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा को लेकर दिये सख्त निर्देश, यात्रा के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में करें विशेष प्रबंध

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2022, गुरूवार, लखनऊ।कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुविधा की लगातार निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब अधिकारियों को इस धार्मिक

आयोजन के अगले पड़ाव को लेकर आगाह कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा व्यवस्थित और सुरक्षित निकाले जाने के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

यह सुखद है कि कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से चल रही : मुख्यम॔त्री

बुधवार को लोकभवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि लगभग दो वर्ष के अंतराल के बाद इस बार कांवड़ यात्रा हो रही है। बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए आवागमन कर रहे हैं। यह सुखद है कि कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा अंतिम चरण में है। अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के लिए निकलेंगे। इसे देखते हुए सभी जरूरी प्रबंध कर लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि यातायात सहित सभी व्यवस्थाएं ऐसी हों कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। उनकी सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध होने चाहिए। इसके अलावा योगी ने कहा कि पलियाकलां क्षेत्र में शारदा नदी और बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां की स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाए। आपदा की स्थिति में आमजन की सुरक्षा, बचाव और राहत के लिए सभी प्रबंध कर लिए जाएं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विभाग, केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से लगातार संवाद संपर्क बनाए रखें। यहां से प्राप्त आकलन और अनुमान संबंधी रिपोर्ट समय से फील्ड में तैनात अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। भारत सरकार की एजेंसियों की मदद से आकाशीय बिजली के सटीक पूर्वानुमान की बेहतर प्रणाली के विकास के लिए प्रयास करने को भी उन्होंने कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!