Breaking News :
>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने लखनऊ के सभी जिलों में इंटीग्रेटेड ट्रामा व इमरजेंसी सेंटर बनाए जाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2022, गुरूवार, लखनऊ।प्रदेश के सभी जिलों में इंटीग्रेटेड ट्रामा व इमरजेंसी सेंटर बनाए जाने के निर्देश बुधवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने दिए। उन्होंने सभी मेडिकल कालेजों में इमरजेंसी ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने के आदेश भी दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने छह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारियों की देखरेख में चल रही स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने व स्टाफ में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए। अभी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा की 4,400 से अधिक चल रही एंबुलेंस में ही जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि फेज दो में हरदोई में बनाए जा रहे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय 81 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मिर्जापुर में बन रहे मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का 72 प्रतिशत निर्माण कार्य, गाजीपुर में बन रहे महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का 81 प्रतिशत निर्माण कार्य, सिद्धार्थ नगर में बन रहे माधव प्रसाद त्रिपाठी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का 96 प्रतिशत निर्माण कार्य, देवरिया में बन रहे महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का 97 प्रतिशत निर्माण कार्य और प्रतापगढ़ में बन रहे डाॅ. सोने लाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का 88 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इस पर उन्हें निर्देश दिए गए कि बाकी कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। इस मौके पर बैठक में प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!