Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ आज BJP का महाजुलूस, संकट में पार्थ चटर्जी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2022, गुरूवार, कोलकाता। बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में रोज हो रहे खुलासे के बीच इस कांड के खिलाफ प्रदेश भाजपा आज कोलकाता में महाजुलूस निकालने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष डा. सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में आज दोपहर एक बजे से महानगर के कालेज स्क्वायर से रानी रासमनी रोड तक यह महाजुलूस निकाला जाएगा। इसमें प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि भर्ती घोटाले में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ गिरफ्तार उनकी करीबी मित्र अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया स्थित फ्लैट से ईडी की छापेमारी में बुधवार को भी 27.90 करोड़ नकदी और छह किलो सोना मिले हैं। इससे पहले अर्पिता के टालीगंज फ्लैट से 22 करोड़ मिले थे। इस घटनाक्रम के बाद से मुख्य विपक्षी भाजपा व अन्य विरोधी दल ममता सरकार के खिलाफ हमलावर है। इस बीच, भ्रष्टाचार को लेकर रोज हो रहे नए- नए खुलासों के मद्देनजर भर्ती घोटाले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ पार्टी के भीतर भी विरोध तेज हो गया है।

अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो पार्टी को मुझे सभी पदों से हटाने का पूरा अधिकार है : कुणाल घोष

तृणमूल के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता कुणाल घोष ने गुरुवार को ट्वीट कर पार्टी नेतृत्व से पार्थ चटर्जी को तुरंत मंत्री और पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्थ चटर्जी को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। यही नहीं, घोष ने यहां तक कहा है कि अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो पार्टी को मुझे सभी पदों से हटाने का पूरा अधिकार है। मैं तृणमूल के सिपाही के रूप में काम जारी रहूंगा।

विदित रहे कि BJP भी पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाने की लगातार मांग कर रही है। बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने इसको लेकर बुधवार को राज्यपाल से भी मुलाकात की थी और मंत्री पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!