Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा : “वे जिन्ना के उपासक हैं और हम सरदार पटेल के पुजारी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पास सत्ता बरकरार रखने की बड़ी मुहिम में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं को लेकर मुखर हैं। उनका लगातार हमला पार्टी के साथ ही उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर बेहद सक्रिय हैं और कोरोना संक्रमण काल में अपनी बात रखने के लिए उसका बेहतर उपयोग भी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे जिन्ना के उपासक हैं और हम सरदार पटेल के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं।

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए 10 दस फरवरी से होने वाले मतदान के पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी को जिन्ना तथा पाकिस्तान का पोषक बताया है। उन्होंने तीखा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा- “वो तो जिन्ना के उपासक हैं। हम तो सरदार पटेल’ के पुजारी, उनको पाकिस्तान प्यारा, हम मां भारती पर न्योछावर।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दस फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी मिशन मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ दोनोंं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा दिनेश शर्मा लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।

इनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के साथ शीर्ष नेतृत्व भी लगा है। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा अन्य पदाधिकारी भी मोर्चे पर डट गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अमित शाह इन दिनों डोर टू डोर कैम्पेन में लगे हैं। शुक्रवार को भी मथुरा, मेरठ, बागपत में भाजपा नेता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ जाकर घर-घर पर लोगों से जनसंपर्क करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!