Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मसूरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं अपनी असली पूँजी और ताकत बताते हुए कहा “मेरा मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि खुद से है”

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी के तौर पर प्रातः 11 बजे नामांकन दाखिल किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी के तौर पर प्रातः 11 बजे नामांकन दाखिल किया। इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में राजेंद्र नगर स्थित एक वैडिंग पॉइंट में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं क़ो सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों में विरोधी दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं, क्योंकि लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं वह कहीं और संभव ही नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मीडिया के लोग मुझसे पूछते हैं कि आप का मुकाबला किससे है ? मेरा जवाब होता है कि, मेरा मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि स्वयं से ही है क्योंकि मेरे समर्पित कार्यकर्ताओं की ज़ो फ़ौज पिछले 5 साल से साल के बारह महीनों, पूरे सप्ताह और चौबीसों घंटे लगातार जनता के बीच मुझे खड़ा रखती है। यही मेरी असली पूँजी हैं और यही मेरी असली ताकत है। आप कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार हमारी जीत का अंतर बढ़ता चला आ रहा है। आप लोगों के दम पर ही हम आश्वस्त हैं कि इस चुनाव में जीत का अंतर और भी बढ़ने वाला है।

“मित्रों नेता, पार्टी, प्रत्याशी तीनों कार्यकर्ताओ की ताकत और प्रेरणा होते हैं। आपका नेता दुनिया भर का नंबर वन नेता है, आपकी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और आपका प्रत्याशी पूरे 5 साल, 12 महीने, सप्ताह के 7 दिन 24 घंटे लगातार जनता की सेवा में सक्रिय रहा है। यहाँ पर बैठा हूँ, एक-एक कार्यकर्ता एक लाख के बराबर है, हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर, पन्ना स्तर पर लगातार पिछले 5 सालों से सक्रिय हैं, हम पिछले 5 सालों से लगातार पूरी विधानसभा के कोने-कोने में विकास कार्य संचालित कर रहे हैं।” : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगले दो सप्ताह तक सजगता और सतर्कता के साथ जनता को इन विकास कार्यों के बारे में बताने की आवश्यकता है। ताकि सिर्फ चुनावी लाभ लेने की मानसिकता से में आम जनता क़ो बरगलाने वाले विरोधियों के झूठे बहकावों क़ो बेनक़ाब किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वाडों, अपने-अपने गाँवों, बूथों तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लगकर अगले 14 दिन तक काम करने की आवश्यकता है। सभी क़ो 3 घंटे सुबह और 3 घंटे शाम क़ो निकालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैंपेनिंग के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का अवश्य ध्यान करें। इस अवसर पर नगर निगम देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, दर्जा मंत्री अजीत चौधरी तथा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल ने भी कार्यकर्ताओं क़ो सम्बोधित किया।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के सुखरूदुःख में उनके साथ पूरे पाँच साल रहने वाले गणेश जोशी के प्रति लोगों में अत्यधिक सकारात्मक माहौल है। हमारे कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है और अबकी बार 60 पार के नारे को साकार करने कि शुरुआत मसूरी विधानसभा से होगी। इस अवसर पर लोकगायक सौरभ मैथानी ने गीत प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, अजीत चौधरी, रतन सिंह चौहान, निरंजन डोभाल, विधानसभा संयोजक विष्णु गुप्ता, पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, राहुल रावत, राकेश जोशी, शमशेर सिंह बिष्ट, आरडी शाही, दीपक पुंडीर, संध्या थापा, अनिल सेनी, विशाल कुल्हान, अनुराग सिंह, पार्षद नंदिनी शर्मा, संजय नौटियाल, बबीता सहोतरा, ज्योति कोटिया, कमल थापा, मोहित जयसवाल, योगेश, यशवीर चौहान, नेहा जोशी, आरएस परिहार, बीर सिंह चौहान, कमली भट्ट, कंचन ठाकुर सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!