Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में सेना व सैनिकों पर गर्मायी सियासत, भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी बोले, “कांग्रेस हमेशा सैनिकों का अपमान करती आई है”

“भाजपा की अटल सरकार ने न केवल पहली बार देश के शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनकी मातृभूमि तक पहुँचाने का कार्य किया” : सुरेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने देहरादून में प्रेसर्वाता कर केंद्र और राज्य सरकार पर सेना की अनदेखी और अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेता के आरोपों पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सैनिकों का अपमान करती आई है। केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होंने अत्याधुनिक हथियारों व साजो-सामान की जरूरत को हमेशा हाशिये पर रखा। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कभी न सौनिकों का सम्मान किया न ही उनके हितों के लिए आवश्यक कदम उठाये।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा जो सैनिक देश की सेवा के लिए जाते हैं, देश की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरते है, रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान में जो जलते सूरज को झेलते हैं, महीनों तक समुद्र में तिरंगा लेकर दुश्मन को भटकने तक नहीं देते, उनका कांग्रेस ने कभी सम्मान नही किया। कांग्रेसी देश के वीर सपूतों की तपस्या को कभी समझ नहीं सकते हैं। कांग्रेस की यही सोच है जिसकी वजह से हमारे वीरों को सीमा पर जरूरी सुविधाएं नहीं दी जाती थीं, यही सोच है जिसकी वजह से बुलेट-प्रूफ जैकेट तक देने में इन लोगों ने आनाकानी की। ये लोग, भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों के साथ खड़े हैं।

वर्ष 1997 से पूर्व जब सीमा पर हमारे वीर जवान शहीद होते थे तो कांग्रेस सरकार काला बक्सा, काला कम्बल और पाँच पैसे का पोस्ट कार्ड भेजकर सैनिक परिवारों को सूचित कर देती थी कि आपका बेटा शहीद हो गया है। जबकि भाजपा की अटल सरकार ने न केवल पहली बार देश के शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनकी मातृभूमि तक पहुँचाने का कार्य किया। साथ ही प्रभावित परिवारों की चिंता करते हुए समुचित आर्थिक व अन्य मदद की गौरवशाली परंपरा शुरू की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!