Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

फिल्लौर में बोले अरविंद केजरीवाल- “पंजाब की सबसे बड़ी जरूरत कट्टर ईमानदार सीएम होना चाहिए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, फिल्लौर। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि 20 फरवरी जैसे-जैसे निकट आ रही है, आम आदमी पार्टी (AAP) सहित विभिन्न दलों ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में टाउन हाल बैठक में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुन चुन कर ईमानदार लोगों को टिकट दी है।

केजरीवाल बोले न तो प्रिंसिपल प्रेम कुमार के पास पैसा है और नाभगवंत मान के पास। मान 7 वर्ष से सांसद हैं लेकिन किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने जब खुद भी चुनाव लड़ा था तो उनके पास भी पैसे नहीं थे। पंजाब की सबसे बड़ी जरूरत कट्टर ईमानदार सीएम होना चाहिए। केजरीवाल बोले एक तरफ ऐसे लोग हैं, जिन पर नशा बेचने का आरोप हैं, दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जिन पर रेत बेचने का आरोप हैं। इन सब के विपरीत भगवंत मान एक ऐसा शख्स है जो कट्टर ईमानदार है। उन्होंने कहा कि बेअदबी करने वालों को कड़ी सजा कैसे देनी है, पंजाब की खेती एवं उद्योग की वापसी कैसे करानी है, नशे को कैसे खत्म करना है, इसे लेकर उन्होंने भगवंत मान के साथ बैठकर, किसानों व अन्य वर्गों के लोगों के साथ बैठकर घंटों मंथन किया है।

केजरीवाल बोले, “एक-दूसरे के खिलाफ एक्शन नहीं लेते कांग्रेस और शिअद

पंजाब में भी फ्री बिजली देंगे और 24 घंटे बिजली देंगे। शिक्षा और अस्पतालों का स्तर सुधारा जाएगा। यह सारा कुछ तभी संभव होगा, जब पंजाब में कट्टर ईमानदार सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1966 से लेकर अब तक 26 साल पंजाब में कांग्रेस की सरकार और 19 वर्ष बादलों की सरकार रही है। इन दोनों ने मिलकर पंजाब को  लूट लिया। कांग्रेस की सरकार आती है तो अकाली दल के खिलाफ कोई एक्शन नहीं होता और अकाली दल वाले कांग्रेसियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेते।

इससे पहले, टाउन हाल में सबसे पहले आप के प्रत्याशी प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने फिल्लौर हलके की समस्याएं गिनाईं। उसके बाद सीएम फेस भगवंत मान ने अपने अंदाज में लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने हवा, पानी और जमीन को लेकर बड़ी बात कही।

भगवंत मान ने कहा कि एक पूरी नहर बादल परिवार के खेतों में जाकर खत्म हो जाती है जबकि सारा पंजाब मोटर से पानी निकाल रहा है। पानी 500 फीट नीचे चला गया है। हरिके पत्तन से जितना पानी पाकिस्तान को जाना चाहिए, उससे भी ज्यादा जा रहा है। आप की सरकार बनने पर नहरी पानी को बढ़ावा दिया जाएगा। परंपरागत फसली चक्कर से किसानों को निकाला जाएगा। एमएसपी प्रदान की जाएगी। हवा पानी और जमीन को अहम दर्जा प्रदान किया जाएगा।

खेती किसानी पर एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर यह नीति लाई जाएगी कि एक बार किसान अपनी फसल लेकर मंडी में प्रवेश कर गया तो फिर वह फसल सरकार की होगी। आढ़ती और किसान के रिश्ते को और मजबूत बनाया जाएगा। इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा। हम नशे के ठेकों के बजाय युवाओं के हाथ में टिफिन पकड़ना चाहते हैं। शर्त यही होगी कि इंडस्ट्री स्थानीय युवाओं को नौकरी देगी।

इससे पहले जालंधर से फिल्लौर की ओर जाते हुए जालंधर के बीएसएफ चौक में आप के वालंटियर अरविंद केजरीवाल का अभिवादन करने के लिए एकत्र हुए परंतु दिल्ली के मुख्यमंत्री का काफिला वहां नहीं रुका। अरविंद केजरीवाल ने कार से ही हाथ हिलाकर स्वयंसेवकों का अभिभादन स्वीकार किया और आगे बढ़ गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!