Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह

रुद्रनाथ महादेव के आशीर्वाद के साथ भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के लिए करेंगे प्रचार की शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जनवरी 2022, शुक्रवार, रुद्रप्रयाग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। वे अभी रुद्रनाथ महादेव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। यहां पूजा-अर्चना जारी है। शाह यहां विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हुंकार भरेंगे। शाह यहां से भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के लिए प्रचार भी करेंगे। इसके अलावा पौड़ी, चमोली जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के करीब नौ हजार कार्यकर्त्ताओं से वर्चुअली बातचीत करेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस जनता को अपने-अपने पाले में लाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक भी मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में चुनावी हुंकार भरने जा रहे हैं। वे रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचेंगे। वे यहां 4 बजे तक यह कार्यक्रम करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम

➲ हेलीकाप्टर से गुलाबराय मैदान आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

➲ यहां से सीधे रुद्रनाथ महादेव के दर्शन को गए।

➲ संगम बाजार से मुख्य बाजार में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में व्यापारियों और जनता से मिलकर समर्थन मांगा।

➲ गुलाबराय में पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात और बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

➲ रुद्रप्रयाग विधानसभा के साथ ही अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्त्ताओं से वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे।

➲ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोपेश्वर, नारायणबगड़, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग और श्रीनगर में व्यक्तियों से वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। -महिलाओं एवं बहनों से संवाद करेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!