Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का तोहफा देंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभ्युदय योजना के तहत पंजीकृत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण का भी शनिवार को शुभारंभ करेंगे। योगी सरकार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निश्शुल्क कोचिंग देने के लिए अभ्युदय योजना शुरू की है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, लखनऊ। युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उन्हें मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा चुनाव में युवाओं को साधने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का यह बड़ा दांव है जिसका आगाज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भव्य समारोह के रूप में होगा। राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले वितरण समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से आये एक लाख छात्र-छात्राओं को सरकार की यह सौगात भेंट की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर डिजि शक्ति पोर्टल और डिजि शक्ति अध्ययन ऐप भी लांच करेंगे। युवाओं को दिये जाने वाले सभी स्मार्ट फोन और टैबलेट में डिजि शक्ति अध्ययन ऐप इंस्टाल है जिसके माध्यम से उन्हें शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शासन की ओर से बूट लोगो और वाल पेपर के माध्यम से रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए सरकार आइटी कंपनी इंफोसिस से अनुबंध करने जा रही है। इंफोसिस के शिक्षा और रोजगार से जुड़े 3900 प्रोग्राम युवाओं को निश्शुल्क उपलब्ध होंगे।

मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना के शनिवार को पहले चरण में राजधानी लखनऊ में होने वाले समारोह में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे प्रदेश भर के युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटे जाएंगे। इसके बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर वितरण किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!