Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन विश्वास यात्रा का रोड शो

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। जन विश्वास यात्र शनिवार सुबह ही उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के नेतृत्व में मोदीनगर पहुंचेगी। अलग-अलग जगहों पर डा. शर्मा सभा करते हुए शाम छह बजे कालका गढ़ी चौराहा पर पहुंचेंगे और यहां से योगी आदित्यनाथ के रोड शो में शामिल होंगे। भाजपा संगठन और पुलिस-प्रशासन देर रात तक तैयारी को अंतिम रूप देते रहे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सीएम शनिवार शाम को पांच बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। छह बजे कालकागढ़ी चौराहा से रोड शो की शुरुआत होगी। रोड शो अंबेडकर रोड से चौधरी मोड़ पहुंचेगा और फिर जस्सीपुरा कट पर दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी उनका स्वागत करेंगे। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे ही रोड शो का समापन होगा।एडीजी व आइजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

शुक्रवार शाम मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल और रेंज के आइजी प्रवीण कुमार ने नगर कोतवाली में डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी पवन कुमार से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस ब्री¨फग के बाद दोनों अधिकारियों ने रोड शो के रूट का निरीक्षण भी किया। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल, सीओ सिटी प्रथम स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी द्वितीय अवनीश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम विनय कुमार सिंह ने अंबेडकर रोड से लेकर ठाकुरद्वारा तक के सभी ड्यूटी प्वाइंट्स की जांच की।

एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि रोड शो के रूट को दो जोन व पांच सेक्टरों में बांटा गया है। जोन की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी व सेक्टर की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी संभालेंगे। कालका गढ़ी चौक पर मंच बनाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी संभालेंगे। मुख्यमंत्री के रथ के चारों ओर पुलिस का एक विशेष दस्ता तैनात रहेगा। रूट के सभी कट और विशेष स्थानों पर एक इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं।

शुक्रवार को पुलिस ने कालका गढ़ी से ठाकुरद्वारा तक ड्रोन उड़ाकर प्रतिष्ठानों व मकानों की छतों का जायजा लिया और मकानों का सत्यापन किया। कई छतों पर ईंट-पत्थर पड़े मिले। कई स्थानों पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। ऐसे सभी मकान व प्रतिष्ठान मालिकों को शनिवार को छतों पर न जाने की हिदायत दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!