Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट के अब तक सबसे ज्यादा 108 मामले सामने आ चुके हैं

जानिए, किस राज्‍य में कितने केस आए हैं सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, मुम्बई। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 10 चिन्हित राज्यों में बहु-अनुशासनिक केंद्रीय टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। ये वे राज्‍य हैं, जिनमें से ओमिक्रोन और कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ रही है या धीमी टीकाकरण गति देखने को मिल रही है। अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के इस सबसे तेज फैलने वाले वैरिएंट के देशभर में 415 मामले सामने आ चुके हैं।

भारत में ओमिक्रोन अब तक 17 राज्‍यों तक पहुंच गया है। महाराष्‍ट्र में 100 से ज्‍यादा मामले ओमिक्रोन के सामने आ चुके हैं। वहीं, दिल्‍ली में भी आंकड़ा 79 पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 115 लोग ओमिक्रोन को मात भी दे चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि अब तक किस राज्‍य में कितने ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन के अब तक 108 मामले सामने आ चुके हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। ऐसे में राज्‍य सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बीएमसी ने खुले में नए साल के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इधर दिल्‍ली में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्‍या 79 पहुंच गई है। राजधानी में सार्वजनिक स्‍थलों के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31 और राजस्‍थान में 22 मामले सामने आ चुके हैं।

इधर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भी पिछले कुछ दिनों से इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो 7 हजार 189 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान संक्रमण के कारण 387 लोग मारे गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने लोगों को सर्तक करते हुए महामारी के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से जल्‍द से जल्‍द कोरोना रोधी वैक्‍सीन लेने का आग्रह किया है। बता दें कि देशभर में अभी तक 141 करोड़ से ज्‍यादा कोरोना वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

jagran

विदित रहे कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन भी ओमिक्रोन को बेहद खतरनाक घोषित कर चुका है। दुनियाभर में ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है। अमेरिका और यूके में तो इन दिनों एक लाख से ज्‍यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। चिंता की बात ये है कि इनमें से 70 फीसद से ज्‍यादा ओमिक्रोन के मामले हैं। ऐसे में भारत के लिए भी ये खतरे की घंटी है।

भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!