Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेश

“कोरोना से जीते हैं, विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2021, गुरुवार, लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण के भीषण संकट के बीच तमाम आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश की करीब 24 करोड़ आबादी की जिम्मेदारी लेने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपेक्षित परिणाम मिलने के बाद काफी आशान्वित भी हैं। जागरण संपादक मंडल से संवाद में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा 2022 के चुनाव को लेकर आत्मविश्वास भी जताया है। उन्होंने दो टूक कहा कि हमने कोरोना को हराया है और अब चुनाव भी जीतेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अब 2022 में विधानसभा चुनाव की बड़ी परीक्षा भी है। इन जटिल परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आशान्वित हैं, चाहें कोरोना का संकट हो या विधानसभा चुनाव। इस आत्मविश्वास के पीछे मजबूत रणनीति का आधार है। इस बीच वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जाकर न सिर्फ धारणाओं को तोड़ते हैं, बल्कि वहां से भावनात्मक रिश्ते जोडऩे की पहल भी करते हैं और इसी आत्मविश्वास पर दावा भी करते हैं- ‘जैसे कोरोना को हराया है, वैसे ही अगला चुनाव भी जीतकर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को जागरण संपादक मंडल के साथ वर्चुअल चर्चा में तमाम विषयों पर विस्तृत बात की और गंगा में शव उतराने को लेकर की जा रही सियासत और बनाई जा रही भयावह तस्वीर के बीच जागरण की तथ्यपरक पत्रकारिता की जमकर सराहना करते हुए इसे राष्ट्रधर्म बताया। उन्होंने साफ कहा कि तमाम लोग जहां अफवाहें फैलाने, माहौल खराब करने में जुटे रहे, वहीं जागरण संस्कृति और राष्ट्रधर्म के साथ खड़ा रहा। गंगा नदी की पुरानी और वर्तमान तस्वीरों को प्रकाशित कर जनता के बीच फैले भ्रम को भी तोड़ा।

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के एकछत्र गढ़ सैफई का दौरा योगी आदित्यनाथ की महीन रणनीति समझाता है। पूरे सूबे को भेदभाव रहित राजनीति का संदेश और सपा मुखिया के आंगन में ही उनकी निष्क्रियता पर तंज कसा कि आपने जिन्हेंं चुना, वह तो होम आइसोलेशन में हैं। उन्हें फुर्सत न हो, लेकिन बिना किसी भेदभाव के हम इस संकट में आपके साथ खड़े हैं।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का दौरा किया था। खास वजह पूछे जाने पर कहते हैं कि यह विश्वविद्यालय भी देश के संसाधनों से बना है। मंैं वहां जाने से क्यों वंचित रहूं। वहां जाना मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी। हम तो प्रदेश में किसी एक जगह को अलग टापू बना नहीं रहने दे सकते।

कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की रणनीति साझा करने के साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की तैयारी पूरी है। वहीं, विधानसभा की चुनावी तैयारी के विषय पर बोले कि सरकार और संगठन मिलकर सेवा कार्य कर रहे हैं। पंचायत चुनाव को जनाधार का पैमाना न मानते हुए उदाहरण दिया कि 2016 के पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने लोगों को जितवा दिया, लेकिन 2017 में क्या परिणाम रहा, यह सब जानते हैं।

किसी दल का नाम लिए बिना योगी आदित्यनाथ ने देश-प्रदेश को बदनाम करने, भ्रम फैलाने के आरोप लगाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। दो टूक कहा कि भारत की संस्कृति को कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास उन लोगों ने किया, जिनका इस संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। देश को बदनाम करने का प्रयास देशद्रोह है। विपक्ष के दुष्प्रचार से नाराज योगी ने कांग्रेस की ओर पैना तीर छोड़ा- ‘गांवों में संक्रमण की अफवाह वह फैला रहे हैं, जो लुटियंस जोन से बाहर नहीं निकलते और शाम छह बजे के बाद बात करने की स्थिति में नहीं रहते।

सरकार में फेरबदल और कुछ मंत्रियों से नाराजगी के सवाल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कतई खारिज कर दिया। बोले कि सभी मंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर काम किया। हमने टीम वर्क से ही सफलता हासिल की है।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत दैनिक जागरण के प्रधान संपादक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गुप्त ने किया। अंत में आभार प्रबंध संपादक तरुण गुप्त ने व्यक्त किया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.