Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेश

मौसम का मिजाज बदला : दिल्ली, उत्तराखंड व झारखंड में होगी बारिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। देश का मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली समेत कई इलाकों में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए पिछले 2-3 दिन राहत भरे रहे। वहीं आज यानी 3 जून को केरल में मानसून पहुंच जाएगा, जिसके बाद कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले 2 दिनों तक मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं झारखंड के भी कई जिलों में आज शाम तक बारिश हो सकती है। उधर, पंजाब में कुछ दिन तक सामान्य मौसम रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की तरफ से की गई है।

दिल्ली का मौसम पिछले दो-तीन दिनों से सामान्य बना हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन एक बार फिर से यहां पर पारा बढ़ेगा, जिससे लोग परेशान होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार से राजधानी का मौसम फिर से बदलेगा।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्सों पर बना हुआ है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। वहीं चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर है।

उत्तर प्रदेश का मौसम पिछले दिनों से काफी सुहाना बना है, लेकिन मौसमी गतिविधियां यहां पर भी तेजी से बदल रही हैं। यहां पर स्थित कई इलाकों में उमस भरी गर्मी ने भी दोबारा दस्तक दे दी है। कानपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 02.8 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां पर गर्मी तेजी से बढ़ेगी।

पंजाब में भी लगातार मौसम बदल रहा है। यहां पर स्थित जालंधर में सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो जालंधर में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। जिसके चलते लोगों को गर्मी का प्रकोप का सामना कम करना पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!