Breaking News :
>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हमारी सरकार पहले दिन से किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार पहले दिन से किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने सत्ता में आते ही 86 लाख किसानों का एक लाख 35 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। इस कोरोना काल में भी चल रहे किसानों के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह आंदोलन केवल जिद के आधार पर चलाया जा रहा है। जनता स्वयं समझ रही है कि किसान नेता किसके राजनीतिक टूल्स बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि किसान नेता किसका मोहरा बने हुए हैं? क्या ये सचमुच किसान आंदोलन है। जब देश के एक-एक नागरिक को बचाने की मुहिम चल रही हो तो कुछ लोग धरने पर हैं। आखिर ये किसके मोहरे हैं? वे देश को बदनाम करने वाली ताकतों का मोहरा बने हुए हैं। उन्हें न तो किसान सम्मान निधि योजना से कोई मतलब है, न कृषि सिंचाई योजना से और न ही किसानों के लिए चलाई जा रही ऐसी ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं से। यह आंदोलन केवल जिद के आधार पर चलाया जा रहा है। जनता स्वयं समझ रही है कि किसान नेता किसके राजनीतिक टूल्स बने हुए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस कोरोना काल में भी हमने दुग्ध उत्पादक किसानों को कहीं पर भी दूध बेचने की खुली छूट दी। इसके अलावा ऐसे किसानों के लिए एक योजना भी तैयार है। कोरोना संकट के कारण उसके अमल में विलंब हो रहा है। हमारी योजना है कि सरकारी डेरी भी चले और सहकारी भी।

मंडलों के दौरों को दौरान आजमगढ़ और सैफई जाने पर कहा कि मंडल का दौरा करते समय एक जिले के साथ पड़ोस के जिलों में भी गया। कानपुर मंडल का दौरा किया तो सैफई भी गया, वहां शासकीय अस्पताल है और वहां कोरोना संक्रमितों के इलाज का निरीक्षण करने गया था। आजमगढ़ और सैफई के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पास संभवत: समय नहीं रहता, वे व्यस्त रहते हैं। तो मैंने वहां की जनता से कहा कि मेरे पास आप लोगों के लिए पर्याप्त समय है इसलिए कोरोना काल में उनका हाल लेने चला गया। इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं देखना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!