Breaking News :
>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एलोपैथी के बाद अब बाबा रामदेव ने नेताओं और धर्म-अध्यात्म पर साधा निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2021, गुरुवार, हरिद्वार। बाबा रामदेव ने अब धर्म-अध्यात्म, राजनेताओं और व्यापारियों पर निशाना साधा है। कहा कि, ये लोग अपनी ब्रांडिंग करने के लिए दो-चार अच्छे काम कर लेते हैं, पर पर्दे के पीछे जो अधर्म और भ्रष्टाचार होता है उसकी बात कोई नहीं करता। यह भी बताया जाना चाहिए।

बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बाबा रामदेव ऐसा कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो साधकों को योग सिखाने के दौरान का प्रतीत हो रहा है। योग गुरु कटाक्ष कर रहे हैं कि धर्म और अध्यात्म की बात करने वाले कहते हैं कि हम लोगों को अच्छी बातें बता रहे हैं। अच्छी राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन ये लोग पर्दे के क्या-क्या अनाचार और भ्रष्टाचार कर रहे हैं, यह नहीं बताते। वह यहीं नहीं रुके, कहा लोगों को लड़ा-भिड़ा रहे हो, खून बहा रहे हो, यह भी तो बताओ।

बाबा रामदेव वीडियो में राजनेताओं को कठघरे में खड़ा करते सुनाई पड़ रहे हैं। बोले, राजनेता लोगों से कहते हैं कि तुम्हारे लिए सड़कें, एयरपोर्ट, पुल और स्कूल-कालेज बना रहे हैं। यह तो अच्छी बात है, लेकिन इसमें क्या-क्या भ्रष्टाचार कर रहे हैं, यह नहीं बताते। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी बात के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकाल के एक पूर्व प्रधानमंत्री के उस बयान को कि ‘ऊपर से सौ रुपये भेजते हैं, नीचे दस ही पहुंचता है’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कारपोरेट माफिया और बाजारवादी ताकतों की ही देन है कि दो रुपये की वस्तु दो हजार और बीस हजार की बीस लाख रुपये  में बेची जा रही है। बाबा ने सवाल उठाया कि यह कैसी और किसकी सेवा है। सही मायने में व्यापार के पीछे लूटतंत्र है।

योग गुरु ने साधकों और देशवासियों से इन सब बातों से ऊपर उठकर योगी-कर्मयोगी बनने और आत्मकल्याण करने का आह्वान किया। कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए ऐसा कुछ करो कि राष्ट्र के काम आ सको। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि योगपीठ का अर्थ (धन) सौ फीसद परमार्थ के लिए। जबकि, बाकी कंपनियां सीएसआर फंड के तहत सरकारी नियमों के आधार पर यह काम करती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!