Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘सरकारों में निषाद नौजवानों को गोली मिलती थी लेकिन आज कोई भी किसी गरीब का शोषण नहीं कर सकता’ : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जनवरी, 2023, शनिवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम और निषादराज गुह्य की अभिन्न मित्रता को विरासत बताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार रामराज्य की संकल्पना को साकार कर रही है। दस साल पहले निषाद पार्टी ने जो संकल्प लिया था, उसे पूर्ण करने की कार्यवाही अंतिम चरण में है। निषाद समाज के लिए आरक्षण के मुद्दे पर सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने से पहले निषाद पार्टी के संकल्प दिवस समारोह में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जिस रिवर क्रूज को काशी से रवाना किया है उससे न केवल पर्यटन और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी बल्कि गंगा पुत्र निषादों को रोजगार भी मिलेगा।

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित निषाद पार्टी के 10वें संकल्प दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि पहले निषाद नौजवानों को गोली मिलती थी अब उनका संकल्प पूरा हो रहा है। सबके साथ न्याय और सबकी समुचित भागीदारी का नतीजा है कि कोई भी किसी गरीब का शोषण नहीं कर सकता है

भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बने इसके लिए श्रृंगवेरपुर में श्रीराम और निषादराज की गले लगी प्रतिमा को बनाने का काम अंतिम चरण में है। निषाद युवाओं के लिए निषादराज बोट सब्सिडी योजना लाने की तैयारी है। वाराणसी में 1600 नावों को सीएनजी से जोड़कर उन्हें किट उपलब्ध कराई जा रही है। मत्स्य संपदा योजना भी निषादों की समृद्धि में मील का पत्थर होगी।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को अपने हक हकूक के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारी चिंता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस को निषादों की याद चुनाव हारने के बाद आ रही है। निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया को पत्र भी लिखा है। रिवर क्रूज से सर्वाधिक रोजगार का लाभ निषाद समाज को ही मिलेगा।

गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संगीत में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ अध्यात्म का वह पुट है, जिसमें समाज व देश को जोड़ने की ताकत है। इसी का परिणाम है कि आज पूरी दुनिया भारतीय संगीत के पीछे भाग रही है। गोरखपुर अब अपराध नहीं, आस्था और विकास का समन्वित केंद्र है। गोरखपुर ने विकास की उस हर योजना को छुआ, जिसकी तड़पन जिले को थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!