Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने खिचड़ी मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जनवरी, 2023, शनिवार, गोरखपुर। खिचड़ी मेले की व्यवस्था की बेहतरी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में डेरा डाल दिया है। देर रात वह मेला परिसर का निरीक्षण करने के लिए परिसर में निकले। एक-एक व्यवस्था देखी और व्यवस्था की बेहतरी के लिए जरूरी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोया-पाया केंद्र, अस्थायी चिकित्सालय व अन्य शिविरों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निर्देशित किया कि चिकित्सालय व अन्य उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने समूचे मंदिर व मेला परिसर में साफ- सफाई, सुरक्षा व अन्य सभी सुविधाओं को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रैन बसेरों में बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए।

रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। खिचड़ी चढ़ाने के लिए अन्य जिलों से आए श्रद्धालुओं से उन्होंने रुकने की व्यवस्था के बारे में पूछा। सबने बताया कि जिला व मंदिर प्रशासन की ओर से उनके लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों को पास बुलाकर दुलारा और उन्हें आशीर्वाद दिया। बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछकर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

चार दिन के दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की तड़के शुरू होने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों पर शनिवार यानी आज पल-पल नजर रखेंगे। इसके लिए आज वह पूरे दिन मंदिर परिसर में ही रहेंगे। इस दौरान व्यवस्था को लेकर परिसर में उनका निरीक्षण लगातार चलता रहेगा। खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला आज से ही शुरू हो गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंदिर प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन को सहेज दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!