Breaking News :
>>एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद>>राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं>>रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख>>कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण>>कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक>>अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत>>सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार>>प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस>>नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील>>वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी >>पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश>>मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन>>चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित>>गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

समूह- ग की कई भर्तियों के लगातार पेपर लीक, सरकार के लिए बनी बड़ी चुनौती

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जनवरी, 2023, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (UBTER) ने 25 जुलाई 2015 को राजकीय पर्यवेक्षक के 76 पदों पर भर्ती परीक्षा 475 केंद्रों पर कराई थी। इसमें 1,89,423 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के दिन ही पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद परिषद को यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद सरकार ने प्रदेश में समूह-ग भर्तियों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्थापना कर दी थी।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की करीब 84 भर्तियां कराई, लेकिन पिछले साल आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती और वन दरोगा भर्ती का पेपर लीक सामने आया। कई अन्य भर्तियों पर भी सवाल उठे थे। उम्मीदवारों का भरोसा डगमगा गया। लिहाजा, सरकार ने समूह-ग की भर्तियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दी थीं।

आठ जनवरी को हुई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा रद्द
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पिछले साल सितंबर से समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी किया। इसी हिसाब से परीक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन आठ जनवरी को हुई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। यह आयोग की पहली ऐसी परीक्षा है, जिसका पेपर लीक हुआ है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर प्रदेश में समूह-ग भर्तियों की परीक्षाएं कौन कराए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!