Breaking News :
>>आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद>>लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक>>केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी>>मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन>>सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी : सतपाल महाराज>>कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण>>‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज>>जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त>>होटल के रूप में संचालित शहरी धनाढ्य व्यक्तियों के होमस्टे पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई>>खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी>>महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा>>एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त>>मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं>>चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर समिट के द्वितीय चरण में किया प्रतिभाग – राज्य के विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 15 फरवरी 2020 (सूचना)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आज रूद्रपुर के स्थानीय होटल में इन्वेस्टर समिट के द्वितीय चरण में प्रतिभाग किया गया।
[box type=”shadow” ]“उत्तराखण्ड में औद्योगिक माहौल अच्छा है। राज्य में निवेश की अपार सम्भावनाए हैं। निवेश के अनूकूल नीतियाँ निर्धारित की गई है। राज्य में उद्यमियों को अनूकूल वातावरण उपलब्ध कराये जाने के लिए भी सहयोगात्मक कदम उठाये गये हैं। हमने राज्य के आर्थिक विकास रोजगार सृजन, आम आदमी के जीवन स्तर मे सुधार लाने, प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए विभिन्न स्तरो पर निवेशकों से संवाद स्थापित किया है। निवेशकों को प्रोत्साहन देकर निवेश को बढ़ावा देना हमारा मकसद है। हमारी शांतिप्रिय राज्य की पहचान है। देवभूमि की परम्परा के अनूकुल तथा ‘अतिथि देवो भव:’ को लेकर हम राज्य में निवेश का स्वागत करते हैं। हमारे राज्य में दक्ष मानव संसाधन, सिंगल विंडो सिस्टम तथा बिजली की दरें काफी सस्ती हैं जिसकी उद्यमियों को जरूरत होती है। यहाँ आने वाले निवेशकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। राज्य के विकास में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।……….मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत [/box]

 

मुख्यमंत्री ने बताया आज सबसे बड़ा निवेश हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा सितारगंज के सिडकुल मे उद्योग स्थापित करने हेतु 131.20 करोड़ का निवेश किया गया है, साथ ही जनपद मे आज 47 उद्यमियों द्वारा 613 करोड़ के निवेश का एमओयू साईन किया गया है। उन्होेंने बताया इस निवेश से 2293 लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने बजाज लि०, नैनी पेपर, अशोका डाबर, अशोका लीलेंड, स्पार्क फेडरेशन, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, काशी विश्वनाथ, टाटा मोटर्स लि०, वोल्टास लि०, आईजीएल, एसपी, हिन्दुस्तान जिंक लि०, बेहल पेपर लि०, आरएस लोजिस्टिक, एंकर, ग्रीन पैनल, केवी, बालाजी एक्शन, गुजरात अम्बुजा, स्टील इंडस्ट्रिज, लूकास व जिम्मेदारी फाउन्डेशन की प्रिया शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समिट में मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, राज्य मंत्री सुरेश परिहार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सहित आयुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी डॉ० नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह, क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल पारितोष वर्मा, केजीसीसीआई के अशोक बंसल सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!