Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग तथा पीसीपीएनडीटी की समिति द्वारा जिले के प्राइवेट अस्पतालोें में चलाया चैकिंग अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, शनिवार, 15 फरवरी 2020 (सू.ब्यूरो)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जनस्वास्थ्य एवं स्वास्थ सेवाओं को लेकर काफी संवेदनशील हैं जिले में संचालित प्राइवेट अस्पतालों में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार सुविधाये एवं व्यवस्थायेें नहीं होने की जानकारी जिलाधिकारी को विभिन्न सूत्रोें के माध्यम से मिली है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री बंसल के आदेशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग तथा पीसीपीएनडीटी की समिति द्वारा जिले के प्राइवेट अस्पतालोें में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैै।
जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि पंत और उनकी टीम ने आवास विकास स्थित स्पर्श हास्पिटल एवं इफरर्टिनलिटी सेन्टर तथा मुखानी स्थित विवेकानन्द अस्पताल पहुँचकर छापेमारी की। डॉ० रश्मि पंत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्पर्श क्लीनिकल स्टेबलिसमैन्ट एक्ट के अन्तर्गत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी पंजीकरण होने का कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। चिकित्सालय में मेडिकल स्टोर कार्यरत है लेकिन मेडिकल स्टोर का ड्रग लाइसैन्स उपलब्ध नहीं पाया गया और न ही दवाइयों को सुरक्षित रखने के रैफ्रिजरेटर और न ही एक्सपायरी दवाओं को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने बताया कि पीसीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत आईबीएफ हेतु पंजीकरण भी नहीं हैै। अस्पताल मे कार्यरत स्टाफ के प्रक्षिशित होने के कोई भी दस्तावेज भी अस्पताल प्रबन्धन द्वारा उपलब्ध नहीं कराये गये। इसके साथ ही अस्पताल के स्थापित होने के दस्तावेज नहीं मिले, अस्पताल मे फायर एक्जेट प्लान भी उपलब्ध नहीं पाया गया। टीम द्वारा स्पर्श हास्पिटल को अनियमितताओं के चलते मौके पर ही सील कर दिया गया।

एसीएमओ ने बताया कि विवेकान्नद हास्पिटल के अल्ट्रासाउन्ड मशीन अन्यत्र स्थानान्तरण के कारण विवेकानन्द हास्पिटल के पीसीएनडीटी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकरण को निरस्त कर दिया है, विवेकानन्द अस्पताल की अल्ट्रासाउन्ड मशीन को सील कर दिया गया हैै।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रेम राम के अलावा डॉ० अल्पना मिश्रा, अनूप बमोला, दीपक काण्डपाल, सचिन, ललित पुलिस महकमे से गिरीश चन्द्र जोशी, लता जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!