Breaking News :
>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
देश

मुख्यमंत्री ने यूएस कार्निवाल-2020 के तहत हरिपुरा बौर जलाशय में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल क्याकिंग/क्नोयिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका। शनिवार, 15 फरवरी 2020 (सूचना)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को यूएस कार्निवाल- 2020 के तहत 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत हरिपुरा बौर जलाशय में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल क्याकिंग/क्नोयिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
[box type=”shadow” ]

यूएस कार्निवाल- 2020 के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदर्श विद्यालय योजना के अन्तर्गत स्कूल बसों को फ्लेग ऑफ किया।

उन्होंने कहा कि राज्य को किस प्रकार से पर्यटन हब बनाया जा सके, इसके लिए हम निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। एक विशेष परीक्षण दल का गठन कर पर्यटन की सम्भावित जगहों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की बौर जलाशय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इस पर्यटन स्थल से स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वही क्षेत्र का भी विकास होगा। उन्होंने कहा बौर जलाशय में निरन्तर बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा।[/box]

खेल मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र का स्वागत करते हुए बौर जलाशय को विकसित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज यह बौर जलाशय को 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत हरिपुरा बौर जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री का यह सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा यह पर्यटन स्थल पर्यटन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शासन प्रशासन का सकारात्मक सहयोग मिला। इसमें जो कमियां शेष हैं उन्हे जल्द पूर्ण कर लिया जायेगा।

प्रतियोगिता के फाईनल मे क्याकिंग प्रतियोगिता के 1000 मीटर पुरूष सिंगल मे मध्य प्रदेश के नरेन्द्र कठायत को गोल्ड, उत्तराखण्ड के सुभम को सिल्वर, विनोद कुमार को कांस्य पदक, क्याकिंग प्रतियोगिता के 1000 मीटर डबल्स मे उत्तराखण्ड के सुभम व रोहित को गोल्ड, मध्य प्रदेश के आकाश व अनुज को सिल्वर, दिल्ली के दीपक व विशाल को कांस्य पदक, क्नोयिंग प्रतियोगिता सिंगल में यूपी के बादल कुमार को गोल्ड, विशाल कुमार को सिल्वर, मध्य प्रदेश के कुलदीप सिंह को कास्य, क्नोयिंग डबल्य में यूपी के बादल व विक्रांत को गोल्ड, उत्तराखण्ड के विशाल व सूर्या को सिल्वर, पंजाब के करनैल सिंह व सोहन सिंह को कांस्य, क्नोयिंग प्रतियोगिता महिला सिंगल 1000 मीटर में उत्तराखण्ड की पूजा चौहान को गोल्ड, पंजाब की मानसी को सिल्वर, दिल्ली की आरती को कांस्य पदक, 1000 मीटर महिला डबल्स में उत्तराखण्ड की पूजा व शैलू को गोल्ड, दिल्ली की कोमल बिष्ट व वैश्नवी को सिल्वर, पंजाब की मानसी व नवदीप को कांस्य पदक, इसी प्रकार क्नोयिंग प्रतियोगिता महिला सिंगल में पंजाब की जसमीत कौर को गोल्ड, हिमांचल प्रदेश की सुखप्रीत कौर को सिल्वर तथा दिल्ली की अंजलि को कांस्य पदक देकर मा० मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इसके साथ ही 200 मीटर, 500 मीटर की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमे 8 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमे 45 लड़के व 15 लड़कियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मेयर श्री रामपाल सिंह, विधायक श्री राजकुमार ठुकराल, श्री बलराज पासी, श्री सुरेश परिहार, श्री अरूण पाण्डे, जिलाध्यक्ष श्री शिव अरोरा, कोच फिलिप मैथ्यू सहित आयुक्त श्री राजीव रौतेला, जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल, सीडीओ श्री मयूर दीक्षित, एसएसपी श्री बरिन्दरजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!