Breaking News :
>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून 26 जनवरी, 2020 (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। संविधान निर्मात्री समिति, स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पाँच वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानिनियों एवं उनके आश्रितों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को राजपुर रोड स्थित, वन मुख्यालय में वन विभाग द्वारा आयोजित वृहद रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान में उत्तराखण्ड के लोग आगे हैं। औसतन जितने रक्तदान की आवश्यकता है जागरूकता के परिणामस्वरूप उससे अधिक रक्तदान उत्तराखण्ड में हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!