Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा सचिवालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून 26 जनवरी, 2020 (सू.ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह द्वारा सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के गौरवशाली संविधान के रूप में माना जाता है। उन्होंने इस गौरवशाली संविधान द्वारा बताये गये मार्ग पर दृढ़ता से अडिग रहने व अनुपालन करते रहने के लिए समस्त नागरिकों की सराहना की। मुख्य सचिव ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उस समय मुश्किल परिस्थितियों में संविधान के निर्माताओं ने गौरवशाली संविधान का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान शाश्वत मानव मूल्यों पर आधारित है तथा शाश्वत मानव मूल्यों पर आधारित इस गौरवशाली संविधान में संशोधन का भी प्राविधान है। उन्होंने कहा कि हमारे नागरिक 70 वर्षों से दृढ़तापूर्वक संविधान को संजोए हैं तथा संविधान के प्रति हमारे देश के सभी वर्ग के नागरिकों की इस पर अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि हमारे नागरिकों का विश्वास है कि इस गौरवशाली संविधान के अनुपालन से ही समाज का विकास होगा। उन्होंने समस्त कार्मिकों/नागरिकों को बधाई दी, कि उनकी मेहनत एवं विश्वास ने गौरवशाली संविधान को और मजबूत किया है।
उन्होंने सचिवालय को प्रदेश की सर्वोच्च प्रशासनिक इकाई बताते हुए सचिवालय द्वारा विगत दिनों प्रशासनिक सुधार के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सचिवालय द्वारा प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाया गया है जिसका सचिवालय व उसके अधीनस्थ विभागों द्वारा अनुपालन किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि सचिवालय द्वारा सौर ऊर्जा तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा ई-कैबिनेट प्रणाली की शुरूआत की गई है जिससे समयबद्धता एवं पेपर लेस व्यवस्था का लाभ हो रहा है, उन्होंने कहा कि सचिवालय को आगामी एक वर्ष में ई-ऑफिस से आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है, उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण कदम में सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि समस्त कार्मिकों का दायित्व है कि वे सचिवालय के साथ-साथ अधीनस्थ विभागीय कार्यालयों को भी माॅडल आॅफिस बनाने के लिए प्रयास करें, क्योंकि फील्ड के कार्यालय जनता की सेवाओं से सीधे जुडें हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2019-20 के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में श्रीमती रीता कौल, श्रीमती सुधा नेगी, सुश्री सुनीता कण्डारी, सुश्री रजनीश, सुश्री चम्पा कोरंगा, श्री ललित चन्द्र जोशी, श्री राजेन्द्र प्रसाद जोशी, श्री चन्द्र शेखर, श्री राजीव नयन पाण्डे, श्री तुलसी प्रसाद पचैली, श्री दिनेश घिंगा शामिल हैं। इस अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान एवं देश भक्तिगीत गाया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डाॅ. ओम प्रकाश एवं श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आनंद बर्धन एवं श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव सिंचाई डाॅ भूपिन्दर कौर औलख, वित्त सचिव श्रीमती सौजन्या, सचिव शिक्षा आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री नितेश झा, सचिव ऊर्जा श्रीमती राधिका झा, प्रभारी सचिव शिक्षा श्री पंकज पाण्डे, महानिदेशक उद्योग श्री एल. फेनई, प्रभारी सचिव श्री बी.एस. मनराल, महानिदेशक सूचना डाॅ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर सचिव न्याय श्री रितेश कुमार श्रीवास्तव एवं श्री सयन सिंह, अपर सचिव श्री विनोद कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *