Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री ने प्रदान किए “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019”

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून 26 जनवरी, 2020 (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार 25 जनवरी, 2020 को सचिवालय में राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु 21 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया।

[box type=”shadow” ]”नवोन्मेषी लोगों के लिए आर्थिक सहायता के लिए गठित किया जाएगा कोष।” ………मुख्यमंत्री [/box]

‘‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019″ से सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नवोन्मेषी को अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, समाज एवं अन्य कार्मिकों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग श्री मंगेश घिल्डियाल को अपने उत्कृष्ट कार्य एवं अपने कार्यक्षेत्र में अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में बहुत चुनौतियां हैं और उनकी टीम बहुत ही बेहतरी से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने नवोन्मेषी लोगों के लिए आर्थिक सहायता हेतु एक कोष गठित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में बहुत से नवोन्मेषी प्रतिभा के धनी बच्चे हैं जिन्होंने नयी तकनीकों का विकास किया है, परन्तु आर्थिक कारणों से वो आगे नहीं बढ़ पाए। ऐसे लोगों के लिए एक कोष गठित किया जाएगा।
मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने सभी सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से स्थापित इस सम्मान की चयन प्रक्रिया में इस वर्ष परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में समस्त स्तरो में अधिकारी-कर्मचारीगण पूर्ण दक्षता से कार्य कर रहे हैं। बहुत सारे अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। उनके कार्यों का शासन के बाहर की एक समिति द्वारा आंकलन किया गया है। इसके उपरान्त आवेदन द्वारा समिति के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया गया। समिति द्वारा जिन लोगों को चयनित कर सूची शासन को दी गयी है। भारत सरकार द्वारा भी इसी प्रकार सेल्फ स्पोन्सर्ड प्रक्रिया को अपनाया गया है।
इस अवसर पर विधायक श्री हरबंश कपूर, श्री गणेश जोशी, श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ]इन अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 से विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

  • डाॅ. भूपिन्दर कौर औलख (आईएएस) – महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण की दिशा में किये गए महत्वपूर्ण कार्य, शिक्षा में नवोन्मेष एवं तकनीक का उपयोग।
  • डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव (आईएएस) – देहरादून शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने हेतु एवं स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर की दिशा में किये गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए।
  • श्री मंगेश घिल्डियाल (आईएएस) – आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्य।
  • श्री मयूर दीक्षित (आईएएस) – जल संचय एवं सरंक्षण में महत्वपूर्ण कार्य, कोसी पुनर्जनन एवं कृषि क्षेत्र में संवर्धन हेतु मोबाईल एग्रीक्लीनिक की पहल।
  • डाॅ. ललित नारायण मिश्रा (पीसीएस) – गंगा जी के महास्वच्छता अभियान हेतु महत्वपूर्ण कार्य, हर गंगे महा अभियान का संचालन।
  • श्री पी.के. पात्रो (आईएफएस) – देहरादून चिड़ियाघर का विकास एवं सौन्दर्यीकरण तथ सुविधाओं के विस्तार हेतु निरन्तर प्रयास एवं कार्य।
  • श्री दीप चंद्र आर्य (प्रभागीय वनाधिकारी)-जैव विविधता पार्क की स्थापना, उच्च स्थलीय औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटी का संरक्षण।
  • श्री मोहित कुमार कोठारी (कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) – केदारनाथ धाम पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये ‘‘सोनप्रयाग शटल‘‘ सेवा प्रारम्भ।
  • सुश्री विमि जोशी (सहायक परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) – जल स्रोतों का संचय एवं संवर्धन, वनीकरण एवं आजीविका संवर्धन हेतु किये गए महत्वपूर्ण प्रयास।
  • डाॅ. एस.के. झा (सी.एम.ओ. रूद्रप्रयाग) – ‘‘प्रोजेक्ट माँ‘‘ के अन्तर्गत उच्च जोखिम प्रसव के अन्तर्गत आने वाली महिलाओं का त्वरित उपचार।
  • श्री एल.एस. दानू (डी.ई.ओ. माध्यमिक, रूद्रप्रयाग)- ‘‘लक्ष्य प्रोजेक्ट‘‘ के अन्तर्गत एक मोबाईल ऐप तथा वेब पोर्टल जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी गयी।
  • श्री मनोज कुमार (अधिशासी अभियंता, रूद्रप्रयाग)- ऊर्जा के क्षेत्र में भारी बर्फबारी में सोनप्रयाग, गौरीकुंड एवं केदारनाथ धामों की विद्युत लाईन्स की मरम्मत सुचारू करायी गयी।
  • प्रो. राजीव रतन (प्राचार्य, उच्च शिक्षा विभाग, रा.म.म.खानपुर, हरिद्वार) – छात्रों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को आॅनलाईन सर्विस से जोड़ने की दिशा में किये गए विभिन्न प्रयास।
  • डाॅ. शिव कुमार उपाध्याय (उप परियोजना निदेशक, यूडीडब्ल्यूडीपी, अल्मोड़ा) – पारम्परिक फसलों के प्रमाणित/आधारीय बीजों का कृषक फेडरेशन द्वारा उत्पादन।
  • श्री कुशाल सिंह कोहली (जिला पूर्ति अधिकारी, रूद्रप्रयाग) – गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन।
  • श्री के.एस. चैहान (उपनिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग) – उत्तराखण्ड न्यू फिल्म डेस्टिनेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए।
  • श्री हरेन्द्र सिंह (अधिशासी अधिकारी, रूद्रप्रयाग) – स्वच्छता एवं साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए।
  • श्री धीरज डिमरी (सहायक अभियंता, डीपीएमयू, रूद्रप्रयाग)- केदारनाथ पुनर्निर्माण के अन्तर्गत 380 मीटर लम्बाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण।
  • श्री मुकेश बहुगुणा (कनिष्ठ अभियंता, डीपीएमयू, रूद्रप्रयाग ) – केदारनाथ पुनर्निर्माण के अन्तर्गत 380 मीटर लम्बाई में सुरक्षा दीवार का निर्माण।
  • श्री प्रदीप कुमार(अनुभाग अधिकारी, पी.डब्ल्यू.डी.) – सभी अनुभागीय कार्य हेतु सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से किए गए कार्य।
  • श्रीमती मीनाक्षी नौटियाल (उपनिरीक्षक, पुलिस) – महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला हेल्पलाईन एवं अन्य गतिविधियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्य।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!