Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी बोले डिजिटल एडुकेशन की ओर अग्रसर उच्च शिक्षा

  • सरकारी डिग्री कॉलेजों के 1 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेंगे मुफ्त टेबलेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा के पटल पर राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 01 लाख छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टेबलेट देने की ऐतिहासिक घोषणा की। जिस हेतु रुपये 100 करोड़ की धनराशि आवंटित की जाएगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इस फैसले को उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक बताया।

विधानसभा के मानसून सत्र में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन के पटल पर राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब एक लाख छात्र-छात्रों को निःशुल्क टैबलेट देने की घोषणा की।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक बताया। डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि यह घोषणा उच्च शिक्षा के डिजिटाइजेशन में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के डिजिटाइजेशन के लिए सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालयों में 4जी कनेक्टिविटी उपलब्ध करा चुकी है जबकि महाविद्यालयों में वाई-फाई सुबिधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया गतिमान है।

इसके साथ ही अब छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट उपलब्ध कराए जायेंगे जो की उच्च शिक्षा के डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!