Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्ड

सोमवार को सर्किट हाउस, डा. के. एस. द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गई घोषणाओं के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ औपचारिक चर्चा की

सोमवार को सर्किट हाउस, पौड़ी में मा. मुख्यमंत्री के सलाहकार (औद्योगिक विकास) डा. के. एस. पंवार द्वारा मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ औपचारिक चर्चा की गई। डॉ. पंवार ने कहा कि योजनाओं को शीघ्र धरातल पर लाने से ही लोगों को समय पर उसका लाभ प्राप्त होगा। डा. पंवार द्वारा लोक निर्माण विभाग, पेयजल, जल संस्थान, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से अद्यतन कार्यां की जानकारी ली गई। उन्होंने मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अर्न्तगत किये गये कार्यों की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर सड़कों का पेचअप कार्य करने के निर्देश दिये गये। बैठक में पाबौ-पतालखेत-भराड़ी मार्ग का डामरीकरण, गैड़ भटोली मार्ग को पूरा करने, डुंगरी पथ मार्ग का डामरीकरण तथा देवीचोरी मोटर मार्ग, कांसखेत-घंडियाल मार्ग, पीपलटेक मोटर मार्ग, कल्जीखाल- टंगरोली मार्ग का पेचअप कार्य करवाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में अधि.अभि.प्रा.ख.लोनिवि द्वारा अवगत कराया गया कि मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अन्तर्गत 65 घोषणा थी, जिनमें 56 की स्वीकृति हो चुकी है तथा 9 की संस्तुति प्राप्त की जानी है। पीएमजीएसवाई के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि डांडा पानी-कोट सड़क मार्ग पैंसे की कमी के कारण रूकी है। पेयजल के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि घुड़दौड़ी, भूमिडांडा तथा वेदीखाल पेयजल योजना को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बनाया जायेगा। बताया कि ज्वाल्पा धाम नौगांवखाल, ज्वाल्पादेवी कपलस्यूं योजना की पी1 सेक्सन हेतु शासन को भेजा गया। बताया कि चिन्यवाणी पम्पिंग योजना से पानी लगातार समयानुसार दिया जा रहा है, बिलखेत में भी पानी चल रहा है।
बैठक में श्री शमशेर सिंह सत्याल अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड, श्री गोपाल रावत ओएसडी मा. मुख्यमंत्री, श्री दशन सिंह रावत मीडिया कोर्डिनेटर, श्री आनन्द रावत प्रोटोकॉल अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, नगरपालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, एसीएमओ पौड़ी डा. जी.एस. तालियान, अधि. अभि. प्रा.ख.लोनिवि अरूण कुमार पाण्डे, अधि.अभि.पीएमजीएसवाई बी.डी.जोशी, अधि.अभि. जल संस्थान सतेन्द्र गुप्ता सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!