Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

लोकसभा में लगाए गए ये नारे – ‘गोली मारना बंद करो, देश को तोड़ना बंद करो’

आकाश ज्ञान वाटिका। 3 फरवरी 2020 (सोमवार)। जैसा कि देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर को लेकर कई विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, ऐसे में संसद में भी इन पर बहस होने की पूरी संभावना है। विपक्ष आज सीएए, एनपीआर और एनआरसी से जुड़े मुद्दों पर संसद में सरकार को घेरने के लिए तैयार है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य पार्टियों ने राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया है, जिसमें सीएए, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और एनआरसी पर तत्काल चर्चा की मांग की गई है।

Parliament Updates:

  • राज्यसभा में, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद नियम 267 के तहत NRC पर बहस की मांग कर रहे थे। उपसभापति ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
  • लोकसभा में बोलते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘जामिया के छात्रों पर जुल्म हो रहे हैं। हम जामिया के बच्चों के साथ हैं। सरकार छात्रों के साथ अत्याचार कर रही है।’ ओवेसी ने आगे कहा कि इस सरकार को कोई शर्म नहीं है, वे छात्रों पर गोलियां चला रही हैं। हम जामिया के छात्रों के साथ खड़े हैं। यह सरकार केवल छात्रों पर गोलीबारी, उन पर अत्याचार करने में विश्वास रखती है।
  • राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • स्पीकर ओम बिरला ने विरोध कर रहे सांसदों से कहा, ‘आपको संसद में सवाल पूछने के लिए भेजा गया है ना की नारे लगाने के लिए।’ हालांकि, तब भी विपक्षी सांसद गोली ना मारो के नारे को बुलंद करते रहे।
  • विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में ‘भारत बचाओ, हमारा लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाए और सदन में हंगामा खड़ा किया। सांसद जामिया विश्वविद्यालय और शाहीन बाग में गोलीबारी की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • भाजपा नेता अनुराग ठाकुर बोलने के लिए उठे, विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में ‘गोरी मारना बंद करो’ के नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में दिल्ली की एक चुनावी रैली में अपने भाषण में विवादित बयान को हवा दी थी। उन्होंने भीड़ से भड़काऊ नारे लगवाए थे।
  • बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कानून को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
  • भाजपा सांसद विकास महात्मे ने राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है जिसमें कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने की मांग की गई है।
  • लोकसभा में कुछ विपक्षी दलों के सांसद हंगामा कर रहे हैं। वे शोर मचाते हुए कहा रहे हैं, ‘गोली मारना बंद करो, देश को तोड़ना बंद करो’
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद पीके कुन्हालीकुट्टी ने जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली की हालिया घटना और भाजपा सांसदों अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के बयानों को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
  • कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी,कोडिकुन्निल सुरेश और गौरव गोगोई ने देश में अशांति फैलने के बाद नागरिकता संशोधन अधिनियम पर पुनर्विचार करने के लिए और NRC व NPR की प्रक्रिया को रोकने के लिए लोकसभा में नोटिस दिया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *