Breaking News :
>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
ताज़ा खबरेंदेश

जामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 के पास गोलीबारी की घटना आई सामने

आकाश ज्ञान वाटिका। 3 फरवरी 2020 (सोमवार)। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास रविवार देर रात गोली चलने से अफरातफरी मच गई। घटना रविवार देर रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के विरोध में जामिया के गेट नंबर 7 पर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गेट नंबर पांच पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन जामिया कोऑर्डिनेशन कमिटी के मीडिया ग्रुप में गोली चलने का दावा किया गया। वहीं, फायरिंग को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान आया है जिसमें कहा गया है कि कोई बुलेट आसपास बरामद नहीं हुई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कमेटी के मैसेज में कहा गया है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने फायरिंग की है, जिनमें से एक ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी है। सोशल मीडिया में जामिया के सामने अफरातफरी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो कहां का और कब का है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी पैदल मार्च के दौरान एक नाबालिग ने पुलिस के सामने गोली चला दी थी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, उनमें से एक ने रेड जैकेट पहन रखा था, जबकि दूसरा एक लाल रंग की स्कूटी चला रहा था। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

  • यूनिवर्सिटी के गेट नंबर पांच पर हुई गोलीबारी के विरोध में देर रात छात्र सड़क पर उतर आए।
  • देर रात हुई गोलीबारी के विरोध में यूनिवर्सिटी के छात्र और अन्य लोग जामिया नगर पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए।
  • यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 5 पर गोलीबारी की घटना के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 2 अज्ञात स्कूटी सवारों ने गेट नंबर पांच के पास गोलियां चलाई थीं। एसएचओ (स्टेशन हाउस अधिकारी) घटनास्थल पर मौजूद हैं और इस पूरी घटना की जांच की जा रही है।
  • जामिया समन्वय समिति ने बताया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर 5 पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की गई है। इस घटना में किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
  • इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) ने कहा कि एसएचओ घटनास्थल पर मौजूद हैं, पुष्टि और विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

कुछ दिन पहले ही दिल्ली के जामिया इलाके में एक छात्र ने फायरिंग कर दी थी। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ मार्च कर रहे जामिया मिल्लिया के छात्रों पर 17 वर्षीय किशोर ने पुलिस के सामने गोली चला दी थी। इस गोलीबारी में यूनिवर्सिटी का एक छात्र घायल हो गया था। जामिया इलाके में युवक पिस्तौल लहराता हुआ आया ‘यह लो आजादी’ कहते हुए गोली चला दी थी, जबकि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। वहीं, इसके बाद शाहीन बाग के पास भी एक शख्स ने फायरिंग कर दी थी। शाहीन बाग में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!