Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डाॅo एस.एस. सन्धु ने हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का किया हवाई निरीक्षण

यात्रा शुरू होने से पहले कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2022, गुरूवार, देहरादून/चमोली।
मुख्य सचिव डाॅo एस.एस. सन्धु गुरूवार को गोविन्द घाट चमोली पहुँचे। तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। उसके बाद गोविन्द घाट से पुलना सड़क और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोविन्दघाट से पुलना जाने वाली सड़क आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी उसको यात्रा से पहले सुचारू कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट गुरूद्वारा में पीडब्लूडी, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, जलसंस्थान तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, विद्युत की लाइनों को जल्दी से जल्दी से सुचारू करने के निर्देश दिए। वहीं बीआरओ की सड़क पर हो रहे कटान को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक ली जाएगी। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए कहा कि जिन जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है उसको दूर किया जाए और कहा कि जिन कार्यों में देरी होने की संभावना है उन्हें तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ पहुँचकर मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा बीआरओ गैस्ट हाउस में कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों ने उन्हें कार्यों की अद्यतन स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा जहाँ पर कार्यों में व्यवधान हो रहा है तुरन्त जिलाधिकारी से मिलकर कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चत करें। कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा करने के साथ टाइमलाइन देने के निर्देश दिए और कहा कि मैं हर महीने स्वयं निरीक्षण करूँगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रधानमत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है वे स्वयं भी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं।

श्री बद्रीनाथ धाम में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य होने हैं और नयी टाउनशिप बननी है, इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है और अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि 7-8 महीन में कार्य पूर्ण हो जायेंगे।

इस दौरान पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह विंद्रा, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, इंजी, धर्मेश गंगानी, मुख्य अभियन्ता अयाज अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!