Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

मुख्यमंत्री धामी ने ‘हर की पैड़ी’ में सोनी इंडिया द्वारा गंगा सभा व आर्ट ऑफ लिविंग इंडिया के सहयोग किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2022, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार, हर की पैड़ी में सोनी इंडिया द्वारा गंगा सभा व आर्ट ऑफ लिविंग इंडिया के सहयोग से हर की पैड़ी में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गंगा पूजन एवं आरती में भी शामिल हुए और माँ गंगा का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर की पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोनी इंडिया, श्री गंगा सभा एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से किए गए कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गंगा के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था है। हर की पैड़ी पर गंगा स्नान एवं गंगा आरती में लाखों लोग सम्मिलित होते हैं। कुंभ की दृष्टि से भी हर की पैड़ी का अपना विशिष्ट महत्व है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में किए गए कार्य यहाँ आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उपयोगी होंगे। राज्य सरकार द्वारा भी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी के प्रयासों से अच्छा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी ने भविष्य के लिये हमें एक प्रेरणा भी दी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सोनी इण्डिया प्रा०लि० का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने कहा की आर्ट ऑफ लिविंग का मूल सिद्धांत अपने भीतर शांति खोजना और हमारे समाज में विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, धर्म राष्ट्रीयता के लोगों को एकजुट करना है। और यह सहयोग भक्तों और तीर्थ यात्रियों को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा।।

हर की पौड़ी विकास परियोजना आर्ट ऑफ लिविंग और श्री गंगा सभा हरिद्वार के सहयोग से चलने वाली सोनी इंडिया की एक सीएसआर पहल है, जिसमें कंपनी ने हरिद्वार में दो स्वागत द्वार स्थापित करने, गंगा के मूल के भित्ति चित्र डिजाइन, तीर्थ यात्रियों के लिए जूता स्टैंड की व्यवस्था, गंगा सभा कक्ष का नवीनीकरण के साथ साथ हर की पैड़ी पर गंगा आरती का सीधा प्रसारण प्रदर्शित करने के लिए एलईडी दीवार की स्थापना करने जैसी विकास की अनेक गतिविधियां शुरू की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द मुनि, रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० योगेन्द्र सिंह रावत, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, आर्ट आफ लिविंग एवं सोनी इण्डिया प्रा०लि० के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!