Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेशस्वास्थ

मुख्यमंत्री योगी करेंगे महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी का शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका,15 फ़रवरी 2023, बुधवार, गोरखपुर। आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। दिन में करीब सवा दो बजे पिपरी में ओपीडी का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री मानीराम सिक्टौर स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे। रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। गुरुवार की दोपहर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे। जीडीए की सफाई व्यवस्था में शामिल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की ओपीडी का शुभारंभ करेंगे। पूर्वांचल का मेडिकल हब बन रहे गोरखपुर में आज नया इतिहास रचा जाएगा। इस ओपीडी में आयुर्वेद के साथ ही होम्योपैथ और यूनानी जैसी हानिरहित चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सक एक रुपये की पर्ची पर रोगी का परामर्श देंगे। परामर्श के बाद रोगियों को सभी जरूरी दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। तीस लाख रुपये की दवाएं खरीदी जा चुकी हैं। ओपीडी का लाभ पूर्वांचल के साथ ही बिहार और नेपाल के भी रोगियों को मिलेगा।

योगी सरकार विश्व की सबसे पुरातन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी को बढ़ावा दे रही है। इस पैथी का कोई साइड इफेक्ट न होने से लोगों में इसे लेकर भरोसा ज्यादा है। आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथ) को प्रोत्साहित करने तथा इनका लाभ लोगों तक बड़े पैमाने पर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर भटहट के पिपरी में पहले आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। 50 एकड़ में तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय बन रहा है।

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह ने बताया कि पहले चरण में आयुर्वेद में चार, यूनानी व होम्योपैथ के एक-एक डाक्टर रोगियों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। दूसरे चरण में प्राकृतिक चिकित्सा और योग की ओपीडी भी शुरू की जाएगी।

आयुष विश्वविद्यालय में हानिरहित चिकित्सा सुविधा का लाभ रोगियों को तो मिलेगा ही, यहां की औषधीय खेती से किसान भी समृद्ध होंगे। आयुष विश्वविद्यालय औषधीय खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित करेगा। बाजार उपलब्ध होने से किसानों का रुझान भी परंपरागत के साथ ही ज्यादा मुनाफा देने वाले औषधीय उत्पादों की खेती की तरफ बढ़ेगा। आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण इस साल सितंबर महीने तक पूरा करना है लेकिन अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत काम ही हो सका है।

ओपीडी का शुभारंभ करने के लिए आ रहे मुख्यमंत्री स्टाल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसे देखते हुए देर शाम तक आयुर्वेद, होम्योपैथ, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व टेराकोटा के स्टाल लगाने का काम चलता रहा। आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति दिखाने के लिए लखनऊ से माडल मंगाया जा रहा है । इन रोगियों को मिलेगा परामर्श: आंख, नाक, कान, गला, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, पंचकर्म आदि।

कुलपति ने बताया कि बुधवार को आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु , अपर मुख्य सचिव रत्ना शुक्ला, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अतुल वाजपेयी, सदर सांसद रवि किशन शुक्ल, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह आदि।

विधायक महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संजय मीणा, जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था देखी। अफसरों ने बताया कि आयुर्वेद की बीस लाख, यूनानी की पांच लाख और होम्योपैथ की पांच लाख की दवाओं की खरीद की गई है।

28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने किया था शिलान्यास

आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने किया था। निर्माणाधीन इस विश्वविद्यालय से प्रदेश भर के सभी आयुष कालेज संबद्ध कर दिए गए हैं। आगामी कुछ माह में यह विश्वविद्यालय पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!