Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी क्षेत्रों में रहेगा तापमान में अनियमित उतार-चढ़ाव

आकाश ज्ञान वाटिका,15 फ़रवरी 2023, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है। दिन में तेज धूप खिलने के बावजूद सुबह-शाम कंपकंपी महसूस की जा रही है। हालांकि, अगले पांच दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने से तापमान चढ़ सकता है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। चोटियों पर बीते दिनों हिमपात होने के बाद बर्फ पिघल रही है। जिससे पश्चिम से चलने वाली हवाएं भी सर्द हो गई हैं।

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में अनियमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिन में खिल रही चटख धूप से फौरी राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले चार-पांच दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से आठ से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। जिससे ग्लेशियर पिघलने, हिमस्खन की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी : अगले कुछ दिन रहेगा तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव

प्रदेश में मौसम साफ है और दिन में चटख धूप खिलने से पारा भी चढ़ने लगा है। जबकि, सुबह-शाम ठंड बरकरार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर आने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम के इस मिजाज से कई प्रकार के वायरस सक्रिय हो रहे हैं और कोल्ड, फ्लू, लंग इन्फेक्शन समेत अन्य बीमारियां लोग को चपेट में ले रही हैं। ऐसे में अस्पतालों में भी मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव की चेतावनी दी है। फरवरी के पहले पखवाड़े में वर्षा-बर्फबारी कम होने और मौसम शुष्क होने से तापमान चढ़ने लगा है। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठिठुरन बरकरार है, लेकिन दिन में चटख धूप अभी से चुभने लगी है।

चिकित्सकों के अनुसार गर्म कपड़े न पहनने पर वायरस लोग को आसानी से चपेट में ले लेते हैं। ऐसे में दिन में गर्मी महसूस होने के बावजूद चिकित्सक गर्म कपड़े पहने रखने की सलाह दे रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में भी इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा हैं। बच्चे और बूढ़ों को सीजनल बीमारियां आसानी से गिरफ्त में ले रही हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखे जाने की आवश्यकता है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!