Breaking News :
>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल 18 फरवरी को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ, भाजपा से त्यागपत्र देते हुए भावुक

आकाश ज्ञान वाटिका,15 फ़रवरी 2023, बुधवार, गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद पर शपथ लेने से दो दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार की सुबह भाजपा से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह को सौंपा। बेतियाहाता स्थित आवास पर त्यागपत्र देते समय शिव प्रताप पार्टी से अपने 39 साल पुराने रिश्ते को याद करके भावुक हो गए। कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि किसी भी वजह से उन्हें पार्टी से त्यागपत्र देना भी पड़ सकता है। वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद पर 18 फरवरी को शपथ लेंगे। त्यागपत्र देते समय क्षेत्रीय महामंत्री और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल के हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय हो गया है। वह शिवरात्रि के दिन 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। इसके लिए वह 17 फरवरी की शाम तक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच जाएंगे। वह संस्कृत में शपथ लेंगे। शिव प्रताप इससे पहले राज्यसभा के सदस्य की शपथ भी संस्कृत में ही ले चुके हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति का ककहरा सीखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल की पहचान शुरू से ही पूर्वांचल में राजनीति के ब्राह्मण चेहरा के रूप में रही। इसी रूप में पार्टी ने उन्हें समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। कभी संगठन में पदाधिकारी बनाया गया, तो कभी प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालय में जगह दी गई।

राज्यसभा की सदस्यता के समाप्त होने के छह महीने बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलने को भी राजनीतिक हल्के में इसी रूप से देखा जा रहा। लोग इसे लोकसभा चुनाव के नजरिये से भी देख रहे हैं और मान रहे हैं कि केंद्र सरकार ने शिव प्रताप के जरिये पूर्वांचल के ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!