Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्भगृह में आज माँ पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2022, शनिवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में शुक्रवार देर शाम पहली बार बलरामपुर पहुँचे। शनिवार को तड़के उन्होंने यहां तुलसीपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में देवी की अराधना की। उन्होंने माता रानी के चरण पखारे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल देर शाम बलरामपुर के तुलसीपुर पहुंचे थे। देवीपाटन मंदिर प्रांगण में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद गोशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना करने के लिए लोग कलश स्थापित कर विधि-विधान से माँ की पूर्जा-अर्चना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपना दूसरा घर कहे जाने वाले शक्तिपीठ देवीपाटन तुलसीपुर में थे। दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार शक्तिपीठ पहुँचे। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में आज मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके बाद पारंपरिक रूप से मंदिर परिसर की गौ शाला में पहुँचे। वहां गायों को गुड़, दलिया व हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की। इस दौरान गौ सेवकों से गायों का हालचाल पूछा। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ भी योगी आदित्यनाथ के साथ थे। इसके बाद मुख्यमंत्री भवनियापुर हेलीपैड पहुंचे और वहां से सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए।

उत्तर प्रदेश की सत्ता लगातार दूसरी बार संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम को बलरामपुर पहुँचे। उन्होंने जनकपुर में नव निर्मित शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया। अयोध्या से आए पंडितों ने षोडशोपचार विधि (16 तरह की सामग्री) से भगवान शंकर व शिव दरबार का पूजन अर्चन कराया। नवनिर्मित पीर रत्ननाथ का दलीचा व अतिथि गृह को भी देखा। इसके बाद सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 17 घंटे तुलसीपुर में रहे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!