Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लगा बड़ा झटका, CNG और PNG के बाद पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2022, शनिवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 24 घंटे के भीतर महंगाई का चौथा बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को जहां सुबह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 250 रुपये का इजाफा हुआ तो शाम होते-होते सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ गए। इसके बाद शनिवार को तेल के दामों में भी इजाफा कर दिया गया।वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बावजूद दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। इस बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को राहत देने के बाद शनिवार पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल 93 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। गजियाबाद में पेट्रोल 102.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि सीएनजी  63.38 रुपये प्रति किलो हो गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में शनिवार फिर इजाफा किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। 22 मार्च के बाद लगातार 12 दिनों के दौरान यह 10वीं बढ़ोतरी है। 22 मार्च से लेकर अब तक तेल के दामों में एक लीटर पर 7.20 रुपये का इजाफा हो चुका है। बता दें कि इससे पहले  शुक्रवार को तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं, इससे पहले के दो-तीन दिन तेल में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी। अब शनिवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्राकृतिक गैस की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के साथ राजधानी में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम भी बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आइजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सीएनजी के दाम में 80 पैसे प्रतिकिलो की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही सीएनजी की कीमत अब प्रतिकिलो 60.81 रुपये हो गई है। उल्लेखनीय है कि एक माह के दौरान सीएनजी की कीमत में छठी बार वृद्धि हुई है। इससे एक माह में सीएनजी की कीमत में कुल चार रुपये की वृद्धि हो गई है। आइजीएल ने वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल को इस कीमत वृद्धि का कारण बताया है। वहीं, पीएनजी गैस की कीमतों में प्रति किलो 5 रुपये 85 पैसे का इजाफा कर दिया गया है, ये कीमतें लागू भी हो गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!