Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा सरकार अब जुट गई नौकरशाही के पत्ते फेंटने की तैयारी में

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा सरकार अब नौकरशाही के पत्ते फेंटने की तैयारी में जुट गई है। एक्टिव मोड में आ चुके धामी सरकार के मंत्रियों ने अपनी सुविधानुसार अधिकारी मांगे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुमाऊं दौरे से लौटने के बाद नौकरशाही में व्यापक फेरबदल होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने संकेत देते हुए कहा कि इस सिलसिले में होमवर्क चल रहा है।

धामी सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने के बाद से अफसरशाही में हलचल भी तेज हो गई है। सभी आठ मंत्रियों ने लगातार विभागीय समीक्षा और बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। जिस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं, उससे साफ है कि सरकार सौ दिन के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी। मंत्रियों ने भी इसी हिसाब से तैयारियां की हैं। मंत्री अब अपनी सुविधानुसार अधिकारियों की तैनाती चाहते हैं। ऐसे में नौकरशाही में परिवर्तन तय माना जा रहा है।

वैसे भी नई सरकार का गठन होने के बाद वह अपने हिसाब से अधिकारियों की तैनाती करती है। इसके पीछे मंतव्य मनपसंद अधिकारियों के माध्यम से योजनाओं को धरातल पर उतारना व गति देना भी होता है। इस दृष्टिकोण से देखें तो इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। अधिकारियों की कार्यशैली अक्सर सुर्खियां बनती है। पिछली सरकार को देखें तो त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत व पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्वकाल में अधिकारियों के व्यापक पैमाने पर तबादले किए गए। धामी सरकार के पहले कार्यकाल में अंतिम समय तक अधिकारियों के पदभार बदले गए थे।

अब भाजपा लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही हैं, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है। इस बार मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे हैं, जबकि पुराने पांच चेहरों को नए विभाग भी दिए गए हैं। ऐसे में मंत्रियों के सामने स्वयं को साबित करने की चुनौती भी है। चर्चा है कि इस सबको देखते हुए मंत्रियों ने मनपसंद अधिकारियों के संबंध में मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रख दी है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने संकेत दिए कि जल्द ही बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले होंगे। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण और मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने के बाद अब इस सिलसिले में होमवर्क चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!