Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक अयोध्या में होगी

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर मोर्चे पर अपने को मजबूत करने के अभियान में डटी है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक अयोध्या में तो किसान मोर्चा का सम्मेलन चित्रकूट में करने की तैयारी की जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने रामनगरी अयोध्या में 18 सितंबर को भाजपा ओबीसी मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रखा है। इसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण और उत्तर प्रदेश के सभी ओबीसी सांसद और विधायक भी भाग लेंगे। भाजपा का फोकस उत्तर प्रदेश के करीब 40 प्रतिशत ओबीसी वोट पर टिका है। यह बैठक भाजपा उत्तर प्रदेश के लिए काफी अहम है।

भाजपा के प्रदेश अध्यत्र स्वतंत्र देव सिंह ने भी ओबीसी वर्ग को अपने पाले में लेने के लिए प्लान किया है। भाजपा को पिछले चुनावों में इस ओबीसी समुदाय का समर्थन मिला था, मगर पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि ओबीसी समुदाय 2022 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का समर्थन करता रहे। इस बार ओबीसी पर भाजपा का अधिक ज्यादा फोकस इसलिए भी है, क्योंकि पार्टी को लग रहा है कि बसपा मुखिया मायावती ब्राह्मण वोटरों में सेंधमारी की कोशिश में जुटी हुई हैं। ऐसे में भाजपा ओबीसी को अपने पाले में लाना चाहती है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को अपने पाले में लाने की बड़ी चाल पहले ही चल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के हालिया विस्तार में ओबीसी समुदायों के कई नेताओं को शामिल किया गया। अनुप्रिया पटेल और पंकज चौधरी जैसे कुॢमयों को भी शामिल किया गया।

मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि ओबीसी को उचित प्रतिनिधित्व मिले। सरकार ने मेडिकल एजुकेशन में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी है और केंद्रीय मंत्रिमंडल में समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। मंत्रियों के लिए जन आशीर्वाद यात्रा आयोजित भी की।

प्रदेश में सियासी समीकरणों को देखते हुए भाजपा इस बार पहले से बेहतर तरीके से मंडल और कमंडल दोनों समुदाय के वोटरों को साधने की कोशिश में है। प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं में यादव व कुर्मियों के साथ अन्य जातियां भी अब राजनीति में बेहद सक्रिय है। यह समुदाय राज्य में सबसे प्रभावशाली समुदायों में से एक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!