Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

भाजपा नेता व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ० आत्माराम तोमर का उनके आवास पर शव बरामद हुआ

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, बागपत। बड़ौत शहर में ‌बिजरौल रोड पर रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व प्रधानाचार्य डाक्टर आत्माराम तोमर का देर रात उनके ही आवास पर शव बरामद हुआ। आवास पर खड़ी उनकी स्कार्पियो भी गायब मिली है। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को बरामद कर लिया।

आशंका जताई जा रही है कि प्रधानार्चा और भाजपा नेता की गला दबाकर हत्‍या की गई है। हालाकि अभी मामला स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

75 साल के डाक्टर आत्मराम तोमर मूलरूप से बिजरौल गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में शहर के बिजरौल रोड पर रह रहे थे। इन्‍होंने छपरौली से 1993 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। लेकिन इनको हार मिली थी। आत्‍माराम उत्तर प्रदेश किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे है। अब इनकी हत्‍या की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

उधर, सूचना पर डाक्टर आत्मराम तोमर का बेटा डाक्टर प्रताप भी मौके पर पहुंचा। फिलहाल घटना का कारण पता नही चल सका है। जानकारी के बाद बिजरौल गांव निवासी व मधुबन कालोनी के सभासद पति योगेश तोमर, पूर्व प्रधान बिजरौल उपेन्द्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डाक्टर कुलप्रकाश आदि भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि अभी तक कारणों का पता नहीं है। शव को बरामद कर लिया है। वह काफी समय से बीमार भी बताएं जा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल सकेगा।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो संदिग्ध

भाजपा नेता डाक्टर आत्मराम तोमर के आवास पर बाइक पर आए दो युवक सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। दोनों युवक पहले दरवाजा खोलते हैं और उसके बाद दोनों बाइक लेकर अंदर जाते हैं।

एक युवक स्कार्पियो और दूसरा बाइक से बाहर निकलता है और दरवाजा बंद कर चले जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

एसपी नीरज कुमार जौदान ने बताया कि गुरुवार देर रात डाक्टर आत्माराम का शव उनके आवास से बरामद हुआ है। कमरे का दरवाजा बंद था और ताला लगा हुआ था। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। स्वजन से पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई है कि रिश्तेदारों ने ही इस घटना को अंजाम दिलवाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!