Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 34,973 नए मामले सामने आए, मौतों की संख्या भी घटी

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 34 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान मरने वालों का आंकड़ा ढाई सौ से ऊपर रहा। वहीं, इससे एक दिन पहले संक्रमितों के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे और मौतों की संख्या तीन सौ से ज्यादा दर्ज की गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 34,973 मामले सामने आए हैं और इस दौरान 260 कोरोना के मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, इससे एक दिन पहले की बात करें तो 24 घंटों के दौरान कोरोना के 43,263 नए मामले सामने थे और इस दौरान 338 मरीजों की मौत हो गई थी।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 37,681 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

ताजा मामलों के बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,31,74,954 तक पहुंच गया है और ठीक होने वालों की संख्या 3,23,42,299 हो गई है।

फिलहाल 3,90,646 सक्रिय मामले हैं और मरने वालों का आंकड़ा 4,42,009 हो गया है। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 72,37,84,586 डोज दी जा चुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!