Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“हमने 5 वर्ष के कार्यकाल में सभी संकल्पों को पूरा करने के साथ प्रदेश की छवि को भी सुधारने का किया काम”: मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गुरुवार को अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों यानी अपने रिपोर्ट कार्ड को मीडिया के सामने रखा। इस दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व कौशल किशोर के साथ उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनात ने भाजपा का एक और नए चुनावी सॉन्ग को भी लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सभी संकल्पों को पूरा करने के साथ प्रदेश की छवि को भी सुधारने का काम किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को लेकर जो संकल्प लिए उसे पूरा किया, कामकाज की रिपोर्ट देना मेरा दायित्व है। भाजपा ने चुनाव से पहले जिन संकल्पों को अपनी वरीयता में रखा था, सरकार ने उनको पूरा किया। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश की छवि को सुधारने की थी। हम उसको भी सुधारने में सफल रहे। प्रदेश में लम्बे समय से कानून-व्यवस्था खराब होने के कारण यहां से पलायन करने वाले लोग अपने घरों को लौटे और अपना काम-काज फिर से प्रारंभ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पहले तीन वर्ष में प्रदेश की छवि सुधारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में छठे व सातवें नंबर पर थी। हम इसको नम्बर दो पर लाए हैं। हमको प्रति व्यक्ति आय 94 हजार करने में सफलता मिली। हमसे पहले तो पहले प्रति व्यक्ति आय 45-46 हजार थी। उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि दो साल हमने कोरोना महामारी देखी, लेकिन पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारत का कोरोना प्रबंधन दुनिया में नजीर बना है। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन हुआ है। उत्तर प्रदेश में 70 फीसदी लोगों को डबल डोज लगी है। उत्तर प्रदेश ने कोरोना का डटकर सामना किया।

देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य उत्तर प्रदेश कोविड प्रबंधन में सबसे बेहतरीन काम देने में कामयाब रहा है। यहां पर हर व्यक्ति ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। कोरोना वायरस संक्रमण एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। हमने बेहतरीन कोविड प्रबंधन से कोरोना पर नियंत्रण किया। इसके साथ ही लॉकडाउन के समय कर्तव्यों का निर्वहन किया। हमने छात्रों व मजदूरों को घर पहुंचाने की व्यवस्था की। मजदूरों तथा गरीबों को खाना व राशन की व्यवस्था की। उत्तर प्रदेश का कोविड प्रबंधन सबसे बेहतर है। हमने कोरोना संक्रमण काल में जीवन व जीविक बचाई है। टीम वर्क के साथ अभी भी कोरोना से लड़ाई जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!