Breaking News :
>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“राहुल गांधी का भाषण देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश” : सांसद निशिकांत दुबे

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद चौतरफा घिर गए हैं। भाजपा के सांसदों से लेकर मंत्री तक राहुल गांधी पर लगातार हमला बोल रहे हैं। वहीं, अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर अपने भाषण से लोगों को उकसाने का आरोप लगाया है। सांसद ने राहुल के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस भी दिया है।

राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि एक आइडिया द्वारा हमारे देश की संस्थानों पर हमला किया जा रहा है और इसके लिए न्यायपालिका, चुनाव आयोग व पेगासस को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल ने कहा था कि सरकार की पूंजीपति समर्थक नीतियों के चलते आज अमीरों और गरीबों के दो अलग-अलग भारत बन गए हैं और इनके बीच की खाई दिनों-दिन गहरी होती जा रही है। राहुल ने ये भी कहा कि देश के युवा रोजगार नहीं मिलने से हताश हो रहे हैं और इस समय बेरोजगारी पिछले 50 साल में सबसे अधिक पहुंच गई है। राहुल ने इस दौरान संघीय ढांचे पर प्रहार किए जाने से लेकर विपक्ष और लोकतांत्रिक संस्थाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका समेत तमाम संस्थाओं को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।

झारखंड की गोड्डा सीट से सांसद निशिकांत ने खुद इसकी जानकारी दी है। निशिकांत ने ट्वीट कर कहा, ‘राहुल गांधी जी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत की है। कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है, आज उनके खिलाफ लोकसभा स्पीकर जी को विशेषाधिकार हनन व गलतबयानी का नोटिस दिया।’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि हमें गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी मेहमान नहीं मिल रहा है, लेकिन देश के लोग जानते हैं कि अभी कोविड की लहर है। मध्य एशिया के पांच देशों के राष्ट्रपतियों को भारत आना था और उन्होंने 27 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री मोदी के साथ वर्चुअल बैठक की है।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के प्रति राहुल गांधी के मन में कोई सम्मान नहीं है। केवल भारत के कानून मंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक सामान्य नागरिक के तौर पर भी मैं राहुल गांधी के उस बयान की निंदा करता हूं जो उन्होंने देश के न्यायिक व्यवस्था व चुनाव आयोग को लेकर दिया है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने का मौका सिर्फ इसलिए मिल रहा है क्योंकि वे गांधी परिवार से हैं। मोदी जी जहां बैठे हैं उस पद के बारे में राहुल गांधी और गांधी परिवार वाले लोग सोचते हैं यह मेरा स्थान है। इन लोगों को बहुत अहंकार हो गया है जो उनसे ऐसी बाते करवा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी खुद को चीन की कठपुतली के तौर पर दिखा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!